45 सालों में पहली बार ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा यमुना का पानी, आप भी देखें ये फोटोज

दिल्ली के कई इलाकों में यमुना नदी का पानी भर गया है और अब यहां पर यमुना का जलस्तर 499.97 फीट तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, यमुना आगरे में भी उफान पर है। ऐसे में यमुना नदी का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया है।
45 सालों में पहली बार यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा

यमुना का जलस्तर 45 साल में पहली बार इतना अधिक हो गया है कि इसका पानी ताजमहल तक पहुंच गया है और ताजमहल के मुगल गार्डन में भी भर गया है। यमुना के बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। ताजमहल के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है।

यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के कारण ताजगंज श्मशान और पोइया घाट दोनों पूरी तरह पानी से भरे हुए नजर आ रहे हैं। इसके कारण दशहरा घाट, एत्मादौला का मकबरा, मेहताब बाग, राम बाग, जोहरा बाग और काला गुंबद जैसे इलाकों पर बाढ़ का खतरा है।
इसे भी पढ़ें-तबाही का मंजर: भीगी सड़कें, रद्द हुई ट्रेनें, बहते मकान, फोटोज़ में देखिए मानसून का उत्पात
कब पहली बार यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा था?

ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी के अनुसार, यमुना का जलस्तर 499.97 फीट तक पहुंच गया, जिसके कारण पानी ताजमहल की दीवारों के करीब आ गया और स्मारक के पीछे बना बगीचा जलमग्न हो गया है। साल 2010 में और उससे पहले साल 1978 में यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा था। इस साल भी पानी ताजमहल तक पहुंच गया है, लेकिन इससे स्मारक को कोई खतरा नहीं है। मुख्य मकबरा एक ऊंचे चबूतरे पर बना है और यह चमेली फर्श पर खड़ा है, और इसकी नींव में 42 कुएं हैं और कुओं के ऊपर साल की लकड़ियों की संरचना हैं। इस कारण से ताजमहल के सुरक्षित रहने की संभावना बहुत अधिक है।
दिल्ली में यमुना के जलस्तर में आई कमी
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन अभी भी यह खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर बह रही है। गढ़मुक्तेश्वर में स्थित ब्रजघाट में गंगा का पानी आरती स्थल के पास बनी सीढ़ियों के पास तक पहुंच गया है।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्या होता है अलग-अलग रंग के अलर्ट कोड का मतलब
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।