भारत एक विविध संस्कृति वाला देश है, जिसका इतिहास काफी रोचक रहा है। आपको यहां हर तरह की धार्मिक लोग मिल जाएंगे, जिनके अपने अलग रीति- रिवाज हैं जैसे- हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए गंगाजल अमृत है। इसे हिंदू धर्म में पूजनीय भी माना जाता है। इसका उपयोग पूजा-पाठ और कई धार्मिक गतिविधियों में किया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगाजल का न सिर्फ हिंदू धर्म के लोग बल्कि कई मुस्लिम शासक भी पवित्र माना करते थे। जी हां, आपने सही सुना हम बात कर रहे हैं मुगल बादशाहों की, जो गंगाजल को काफी पवित्र मानते थे। लेकिन एक ऐसा मुगल बादशाह था, जो गंगाजल को पिया करता था, लेकिन क्यों आइए जानते हैं।
इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि मुगल बादशाह अकबर गंगाजल का इस्तेमाल करता था। इस बात का जिक्र अबुल फजल की किताब 'आइन-ए-अकबरी' में मिलता है। इसमें लेखक के अनुसार अकबर को गंगाजल से काफी प्रेम था। इसलिए वो इसे अक्सर अपने सैनिकों से मंगवाया करता था। न सिर्फ अकबर बल्कि कई मुगल शासक गंगा जल को पवित्र मानते थे।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य के इन शक्तिशाली बादशाहों के बारे में कितना जानते हैं आप?
यकीनन आप सभी इस बात से वाकिफ होंगे कि अकबर मुगल साम्राज्य का सबसे महान और शक्तिशाली बादशाहों में से एक था। जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले यानि अमरकोट में हुआ था। अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकबर मुगल साम्राज्य का तीसरा बादशाह और हुमायूं का बेटा था। अकबर ने न सिर्फ मुगल साम्राज्य का विस्तार किया बल्कि इन्होंने कई मकबरे, इमारतों का भी निर्माण करवाया, जिसकी खूबसूरती की पूरी दुनिया आज भी दीवानी है। (हुमायूं की बेगम के बारे में जानें)
यह विडियो भी देखें
अकबर को गंगाजल का इस्तेमाल पीने के लिए करता था। कहा जाता है कि जब अकबर फतेहपुर सीकरी में रहता था, तो बादशाह गंगाजल उत्तर प्रदेश से मंगवाया करता था। कभी अकबर के सैनिक गंगाजल हरिद्वार से, तो कभी आगरा से मंगवाया करता था। साथ ही, प्राइवेट लाइफ ऑफ मुगल्स के लेखक राम नाथ के अनुसार अकबर कहीं भी होता था, लेकिन गंगाजल का ही इस्तेमाल करता था।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य की इन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप?
कहा जाता है कि अकबर या फिर मुगल बादशाह की गंगाजल पसंद करने के पीछे की वजह यह थी कि गंगाजल कभी खराब नहीं होता, जिसे लंबे समय तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसलिए जब भी कोई मुगल बादशाह कहीं बाहर युद्ध पर जाते थे, तो अक्सर गंगाजल अपने साथ रखा करते थे।
वाकई यह सब हम सबको हैरान कर देने वाला है, लेकिन आज भी गंगाजल को लेकर लोगों में ये मान्यता बरकरार है। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Wikipedia and Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।