14 नहीं, 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, क्यों बदली डेट, क्या है चाचा नेहरू से कनेक्शन? जानें

बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। बच्चों से बेहद लगाव रखने वाले चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा 1964 में शुरू हुई थी।
Updated:- 2026-11-11, 13:13 IST
image

नवंबर की शुरुआत होते ही एक खास दिन का इंतजार सभी को रहता है। आप भी जब बच्‍चे रहे होंगे तो ये स्‍पेशल डे अपने दोस्‍तों, टीचर्स और माता-पिता के साथ जरूर सेलिब्रेट किया होगा। इस खास दिन को हम सभी बाल दिवस के तौर पर जानते हैं। साल 1964 से हर साल 14 नवंबर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्‍मदिन के मौके पर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आपको ये जानकर ताज्‍जुब होगा कि पहले बाल दिवस 14 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को मनाया जाता था। 20 नवंबर सिर्फ पुरानी बाल दिवस की तारीख नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दिन भी है। आखिर क्‍या वजह रही कि इसकी डेट बदली गई? चाचा नेहरू के साथ इस दिन का कनेक्‍शन क्‍या है? ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं यहां।

बच्‍चों से बहुत स्‍नेह रखते थे पंडित नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्‍चों से बहुत प्‍यार करते थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू यह मानते थे कि बच्चे किसी भी समाज का फाउंडेशन और एक राष्ट्र की असली ताकत होते हैं। उनका कहना था कि आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। जैसे हम उनका विकास करेंगे उसी स्तर पर देश का भी विकास होगा। बच्‍चे भी उन्‍हें प्‍यार से चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद संसद में प्रस्ताव पारित किया गया तभी से उनके जन्मदिन को हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

inside img (1)

Image Credit: Shutterstock

मालूम हो कि साल 1925 से ही दुनिया भर में बाल दिवस मनाया जाने लगा था, लेकिन इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। यूएन ने पहली बार 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। हालांकि, अलग-अलग देशों में बाल दिवस को अलग-अलग दिन/तारीखों को मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें- Children's Day Special: बाल दिवस पर बच्चों के साथ करें ये 4 एक्टिविटी, यादगार बन जाएगा दिन

भारत में 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

भारत में बाल दिवस मनाने की शुरुआत 1956 से हुई थी। उस समय इसे 'बाल दिवस' नहीं बल्कि 'बाल कल्याण दिवस' के नाम से मनाया जाता था। इसे मनाने का उद्देश्य बच्चों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना था। 1956 में भारत सरकार ने बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत भी की।

पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। जब भी उन्हें वक्त मिलता वो बच्चों के बीच जाते और उनसे बातें करते। उनके निधन के बाद ये सब कुछ थम गया था। इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। आने वाली पीढ़ी बच्चों के लिए उनके प्यार को समझ पाए।

inside img

Image Credit: magnific.com

20 नवंबर एक महत्वपूर्ण तारीख क्‍यों है?

यूनाइटेड नेशंस ने साल 1959 में बाल अधिकारों की घोषणा को अपनाया। साल 1989 में बाल अधिकारों पर कन्वेंशन को अपनाया गया। कन्वेंशन ऑन द राइट्स ऑफ द चाइल्ड की 30 वीं सालगिरह मनाने के लिए, यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रन्स फंड ने 'गो ब्लू' कैंपेन भी चलाया। इस दौरान 20 नवंबर 2019 को दुनिया भर की मशहूर इमारतें नीले रंग से रोशन हुई ताकि बच्चों के अधिकारों के लिए सपोर्ट दिखाया जा सके।

यह भी पढ़ें- Happy Children's Day Wishes & Quotes 2022 : बाल दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

20 नवंबर की जगह 14 नवंबर को भारत में क्‍यों मनाया जाता है बाल दिवस? चाचा नेहरू का बच्‍चों के प्रति झुकाव बताता है कि बच्‍चे देश का भविष्‍य हैं। उनका जीवन संवरेगा तो आने वाला समय बेहतर होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com, Shutterstock 

FAQ
भारत में बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
 भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्पित है।
जवाहरलाल नेहरू को 'चाचा नेहरू' क्यों कहा जाता था?
पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और वे उन्हें देश की असली ताकत व भविष्य मानते थे। उनके इसी स्‍नेह की वजह से बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे।
 क्या 1964 से पहले भारत में किसी और दिन बाल दिवस मनाया जाता था?
 साल 1964 से पहले भारत में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। यह तारीख संयुक्त राष्ट्र की ओर से साल 1954 में विश्व बाल दिवस के रूप में तय की गई थी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।