Diwali 2020: धनतेरस पर झाड़ू क्‍यों खरीदी जाती है, एक्‍सपर्ट से जानें

धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा भी काफी लंबे समय से चली आ रही है। ऐसा क्‍यों है इस बारे में एक्‍सपर्ट से जानें। 
Updated:- 2020-11-04, 16:55 IST
image

धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है यह त्‍योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 13 नवंबर को है। इसी के साथ दिवाली के महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। धनतेरस के दिन खरीदारी करने को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैंं कि इस दिन खरीदारी करने से घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है। इस दिन खरीदारी करने से सालभर घर में खरीदी गईं चीजें शुभ फल देती हैं। इसलिए लगभग हर कोई इस दिन खरीदारी जरूर करता है। धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के गहने और कुछ बर्तन खरीदते हैं। लेकिन इस दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा भी काफी लंबे समय से चली आ रही है। ऐसा क्‍यों है, इस बारे में जानने के लिए हर जिंदगी ने सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय जी से बात की तब उन्‍होंने हमें इसके बारे में विस्‍तार से बताया। आइए हमारे साथ आप भी इस बारे में विस्‍तार से जानें। 

 

broom on dhanteras inside

एक्‍सपर्ट की राय 

मनीष मालवीय जी का कहना है, ''दिवाली का संबंध साफ-सफाई और चमक-दमक से है। दिवाली से कुछ दिनों पहले हम अपने घर की साफ-सफाई करते हैं और लाइटों से घर को सजाते हैं, ताकि हमारे घर में माता लक्ष्‍मी आए और उनकी कृपा हमारे ऊपर साल भर बनी रहे। इसके लिए हम झाडू का इस्‍तेमाल करते है। इससे हमारे सारी गंदगी साफ हो जाती है और गंदगी साफ होने से हमारी सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। आपने देखा होगा कि अगर घर साफ-सुथरा होता है तो हमारे अंदर एक अलग सी एनर्जी आती है। इस दिन नई झाडू खरीदने का मतलब है, नए सिरे से घर में पॉजिटीव चीजों को लाना। जी हां धनतेरस के दिन झाड़ू का खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटीव एनर्जी घर में प्रवेश करती है। खरीदी गई झाडू की पूजा भी की जाती है।'' 

इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या ना खरीदें

 

 

मनीष मालवीय जी का कहना है कि "धनतेरस के दिन दो झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसका संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा का संबंध माता लक्ष्‍मी से है।"

broom on dhanteras inside
 

कई लोगों का यह भी मानना है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से गरीबी दूर होती है। साथ ही नई झाड़ू से नेगेटिव एनर्जी दूर जाती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू को सुख शांति बढ़ाने वाला और दुष्ट शक्तियों का सर्वनाश करने वाला भी बताया गया है। जबकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर अपने घर में लाना चाहिए। इससे पैसों की तंगी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दिन घर में नई झाड़ू से झाड़ू लगाने से कर्म से मनुष्य को मुक्ति मिल जाती है। शास्त्रों में इसे माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है। 

 

broom on dhanteras inside

शास्त्रों में झाड़ू को पैर न लगाने की सलाह भी दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैंं, यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहें तो दिवाली के त्‍योहार में झाड़ू का भी काफी महत्वपूर्ण स्थान होता है। 

इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस पर अंक के अनुसार करेंगी शॉपिंग तो घर में नहीं होगी पैसे की कमी

इस धनतेरस अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप भी झाडू जरूर खरीदें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।