धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या ना खरीदें

धनतेरस पर खरीददारी करना शुभ माना जाता हैं। हम आपको धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या ना खरीदें इस बारे में बताते हैं। 
Updated:- 2018-11-01, 12:09 IST
dhanteras shopping

धनतेरस पर खरीददारी करना शुभ माना जाता है लेकिन मार्केट की भीड़ को देखते हुए हम जल्दबाजी में वो चीजें खरीदना भूल जाते हैं जो जरूरी हैं और गलती से कुछ चीजें ऐसी खरीद लेते हैं जो धनतेरस के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। चलिए हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो धनतेरस के दिन जरूर खरीदनी चाहिए जिससे कि आपके घर में सुख-शांति और धन आए। साथ ही हम आपको उन चीजों के बारे में भी बताएंगे जो गलती से भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।  

पीतल और सोने-चांदी के सिक्के खरीदने से मिलेगी लक्ष्मी 

धनतेरस के दिन पीतल और सोने-चांदी खरीदने से घर में अरोग्य, सौभाग्य, स्वास्थ्य और धन का वास होता है। धनतेरस के दिन धन्वंतरी भगवान समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन पीतल खरीदना अरोग्य, सौभाग्य, स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के खरीदने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। 

शंख खरीदने से घर की मुसीबत होगी दूर 

धनतेरस पर शंख खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में रोज पूजा में शंख बजाया जाता है उस घर पर कभी भी मुसीबत नहीं आती। 

dhanteras shopping

कुबेर भगवान की फोटो लगाने से मिलेगा कारोबार में लाभ 

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन कुबेर भगवान की फोटो खरीदकर जरूर लगानी चाहिए इससे कारोबार में लाभ मिलता है।  

धनिया खरीदने से मिलेगा कारोबार में लाभ 

धनतेरस के दिन साबुत धनिया जरूर खरीदना चाहिए। इससे आपके कारोबार को लाभ मिलता है। इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। झाड़ू खरीदकर लाने से घर की दरिद्रता दूर चली जाती है।

dhanteras shopping laxmi ganesh

भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति से मिलेगी सुख-शांति और लक्ष्मी 

धनतेरस के दिन भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन, सुख-शांति के साथ आता है। साथ ही इस दिन आप लक्ष्मी-गणेश के पद चिन्ह भी खरीद सकते हैं।

dhanteras shopping
 

इन चीजों को गलती से भी ना खरीदें 

धनतेरस के दिन कांच का सामान खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप शीशा खरीद रहे हैं तो इस बात ध्यान जरूर रखें कि शीशा धुधंला नहीं होना चाहिए। चाकू, कैंची, छूरी और लोहे के बरतन।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।