Wed Sep 23, 2026 | Updated 03:45 PM IST

LPG Cylinder कनेक्शन की खो गई है ओरिजिनल रसीद, तो नया पेपर कैसे बनवाएं?

गैस कनेक्शन लेते समय कंपनी या एजेंसी की तरफ से रसीद दी जाती है, जिसे हम सभी संभालकर रखते हैं, लेकिन सामान इधर-उधर रखने या उठाने में कई बार कागज गुम हो जाता है। अगर आपका यह डॉक्यूमेंट खो जाए, तो गैस एजेंसी से दोबारा से यह कागज बनवा सकती हैं। नीचे लेख में जानें तरीका-
Updated:- 2026-06-26, 10:47 IST
image

LPG Gas Subscription Voucher: शहर हो या गांव, आज के समय अधिकतर घरों में गैस का इस्तेमाल किया जाता है। सिलेंडर कनेक्शन लेने पर एजेंसी की तरफ से एक कागज दिया जाता है, जिसे सब्सक्रिप्शन वाउचर कहते हैं। इस कागज को आमतौर पर लोग संभालकर रखते हैं, लेकिन कई बार सामान इधर-उधर रखने या शिफ्टिंग के समय कागज गुम हो जाता है। अब ऐसे में अमूमन लोग परेशान हो जाते हैं कि कागज नहीं मिलेगा तो क्या होगा, जैसे तमाम प्रश्न दिमाग में चलते हैं, लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप गैस एजेंसी जाकर इस रसीद का डुप्लीकेट कागज बनवा सकती हैं। अगर आपके गैस की रसीद कभी गलती से खो जाए या मिल न रही हो, तो पैनिक होने के बजाय नीचे लेख में बताया गया तरीका अपना सकती हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं कि LPG Gas कनेक्शन की ओरिजिनल रसीद अगर खो जाए, तो नया पेपर कैसे बनवाएं?

एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन में सब्सक्रिप्शन वाउचर क्यों जरूरी है?

एलपीजी गैस कनेक्शन में सब्सक्रिप्शन वाउचर पेपर जरूरी कागज है, जो यह प्रूफ करता है कि आप उस कनेक्शन के मालिक हैं। इस पर्ची में नाम, पते और कंज्यूमर नंबर के साथ सिलेंडर,रेगुलेटर की संख्या और उनके लिए जमा की गई सिक्योरिटी डिपॉजिट की जानकारी होती है। आगे चलकर कभी कनेक्शन ट्रांसफर कराना हो, पता बदलना हो या फिर कनेक्शन सरेंडर करना हो, तो यह दस्तावेज काम आता है। साथ ही पैसे वापस लेने के लिए इस पेपर का होना जरूरी है।

how-to-apply-for-indane-gas-connection

इसे भी पढ़ें- LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान, 2 महीने के बजाय 90 द‍िनों तक चलेगा सिलेंडर

सब्सक्रिप्शन वाउचर पेपर खो जाने पर क्या गैस कनेक्शन रद्द हो जाता है?

दस्तावेज के गुम होने पर हमारे दिमाग में पहला प्रश्न आता है कि क्या गैस कनेक्शन कट जाएगा या रद्द हो जाएगा? बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गैस एजेंसी के कंप्यूटर सिस्टम में कस्टमर का पूरा डेटा सेव होता है। पेपर खोने के बाद भी आपको गैस सिलेंडर पहले जैसे मिलते रहेंगे। जरूरी दस्तावेज देकर डुप्लीकेट कागज बनवा सकती हैं।

डुप्लीकेट SV पेपर बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

गैस सिलेंडर कनेक्शन का डुप्लीकेट एसवी पेपर बनवाने के लिए एजेंसी जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। नीचे जानें-

  • एप्लिकेशन- रसीद खोने की जानकारी देते हुए एक प्रार्थना पत्र
  • एफिडेविट- नोटरी द्वारा प्रमाणित ₹10 या ₹50 का स्टांप पेपर
  • आईडी कार्ड-आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी
  • पते का प्रमाण-बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या आधार कार्ड।
  • गैस पासबुक- कंज्यूमर नंबर और पिछली रिफिल की जानकारी के लिए

गैस एजेंसी जाकर नया ओरिजनल कनेक्शन पेपर बनवाने का ऑफलाइन तरीका

अगर आप ऑनलाइन गैस सिलेंडर कागज नहीं बनवाना चाहती हैं, तो आप एजेंसी जाकर इस कागज को आसानी से बनवा सकती हैं सबसे पहले पेपर पर एप्लीकेशन लिखें। इसके बाद शपथ पत्र बनवाएं। इसके साथ आधार कार्ड और गैस पासबुक की फोटोकॉपी लगाएं। अब इन कागजों को गैस एजेंसी जाकर काउंटर पर जमा करें। डॉक्यूमेंट पेपर वेरिफिकेशन के बाद फीस जमा करना होगा, जो 50 से 100 रुपये हो सकता है। इसके बाद आपको डुप्लीकेट SV पेपर मिल जाएगा।

क्या ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं LPG SV Paper?

अगर आप एजेंसी के चक्कर नहीं लगाना चाहती हैं, तो घर बैठे एलपीजी एसवी पेपर के लिए अप्लाई कर सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-

duplicate sv paper kaise banwayen

  • सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या mylpg.in पोर्टल पर जाकर अकाउंट लॉगिन करें।
  • इसके बाद View Cylinder Booking History या Profile सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद डिजिटल SV पेपर और रीप्रिन्ट वाउचर का ऑप्शन मिलेगा।
  • आप DigiLocker ऐप से भी डिजिटल एलपीजी वाउचर से डाउनलोड कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- LPG Crisis के बीच बढ़ी सिलेंडर की चोरी, जानें शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी नंबर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, X

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।