करोड़ों आधार कार्ड डिएक्टिवेट! लेकिन घबराएं नहीं, UIDAI ने शुरू की ये शानदार सर्विस; देखें लेटेस्ट अपडेट
-1771224562486.webp)
UIDAI में अभी हाल ही में करोड़ों आधार कार्डों को निष्क्रिय किया है। जी हां, लगभग ढाई करोड़ कार्ड यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निष्क्रिय किए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री जतिन ने दी है। उन्होंने कहा है कि आधार डेटाबेस की सटीकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है। ऐसे में राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के तहत यह सभी कार्ड निष्क्रिय हुए हैं। जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी आधार संख्या निष्क्रिय करना जरूरी होता है। इससे न केवल धोखाधड़ी कम होती है बल्कि आधार कार्ड से सरकारी कल्याणकारी योजना के गलत उपयोग को भी बेहतर आसानी से रोक सकते हैं। UIDAI ने एक नई सर्विस की भी शुरुआत की है। ऐसे में सर्विस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि UIDAI की नई सर्विस क्या है। पढ़ते हैं आगे...
UIDAI सर्विस क्या है?
रिपोर्टिंग डेथ ऑफ ए फैमिली मेंबर नाम से एक सर्विस शुरू हुई है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह सर्विस उन लोगों के लिए बनाई गई है, जिनकी मृत्यु हो गई है।

यह आपको मायआधार पोर्टल पर दिखाई देगी। ऐसे में जिन लोगों की डेथ हो गई है, उनके परिवार वाले इस पोर्टल पर जाकर रिर्पोटिंग डेथ आफ ए फैमिली मेंबर पर क्लिक करके उनके आधार कार्ड को डिएक्टिवेट करवा सकते हैं। ऐसे में जानते हैं पूरा प्रोसेस...
इसे भी पढ़ें - Aadhaar-Pan Linking: क्या पैन-आधार को लिंक करना सबके लिए जरूरी है, जानें किन लोगों को मिली है छूट और Link से जुड़े नियम?
आधार स्टेटस कैसे चेक करें?
जैसा कि हमने पहले भी बताया UIDAI ने ढाई करोड़ आधार कार्ड को डिएक्टिवेट किया है। ऐसे में यदि आपका आधार कार्ड भी इनमें शामिल है या नहीं और आप यह जानना चाहते हैं तो यहां दिए गए आसान से तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में-

- सबसे पहले आप फोन या लैपटॉप पर मायआधार पोर्टल को खोलें।
- अब स्क्रॉल करके चेक आधार वैलिडिटी पर क्लिक करें।
- यहां आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड दिया होगा। आपको उसे भरना है और प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप प्रोसीड पर क्लिक करेंगे आपके सामने पेज खुलेगा।
- जहां पर आपको आधार कार्ड स्टेटस दिखाई देगा।
- यदि आपका आधार का स्टेटस एक्टिवेट है तो इसका मतलब आपका आधार कार्ड निष्क्रिय नहीं हुआ है, लेकिन अगर आपका आधार डिएक्टिवेट है तो आप आधार कार्ड के कस्टमर केयर पर जाकर इसका कारण पता कर सकते हैं। बता दें कि
- कभी-कभी उम्र, नाम, लिंग, राज्य, मोबाइल नंबर आदि जानकारी के गलत होने पर या मैच न होने पर भी यह निष्क्रिय हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - Ghaziabad Passport Scam: ₹1.5 लाख में बन रहा था 'नकली पासपोर्ट', ऐसे करें असली और फर्जी की पहचान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।