धनतेरस 2018: गोल्ड ज्वेलरी के लिए फेमस हैं ये देश

वर्ष 2018 में धनतेरस 5 नवंबर को पड़ रहा है। भारत में इस दिन का बड़ा महत्व है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन धन की वर्षा होती है। इस दिन सोने और चांदी की खरीददारी होती है और घर में खरीदे गए सोने और चांदी के गहनों की पूजा होती है। धनतेरस वाले दिन हर कोई अपने घर सोना और चांदी खरीद कर लाता है। मगर, जिनके घरों में शादी होती है वह धनतेरस पर अच्छी खासी शौपिंग करते हैं। क्योंकि इस दिन अच्छे-अच्छे ज्वेलरी ब्रांड में ऑफर्स होते हैं। मगर, आप धनतेरस के दिन अगर सोने की ज्यादा खरीददारी नहीं कर पातीं तो आप बाद में भारत के अलावा दूसरे देशों से भी सोने के जेवर खरीद सकती हैं। कोई त्योहार हो या न हो यहां पर गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वाले कस्टमर हमेशा मौजूद रहते हैं। तो चलिए हम आपको आज इन मार्केट्स के बारे में बताते हैं।

दुबई, यूएई
दुबई की गोल्ड सूक मार्केट गोल्ड खरीदने के लिए पूरे विश्व भर में मशहूर है। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं तो आपको एक बार यहां जरूर आना चाहिए क्यों कि इस मार्केट में आपको गोल्ड के जेवरों की एक से एक डिजाइन देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं यहां आपको केवल लोकल डिजाइन ही नहीं बल्कि विश्व के फेमसर ज्वेलरी डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन की हई ज्वेलरी भी मिलती है। यहां से आप सोने के कई गहने खरीद सकती हैं। प्योरिटी के मामले में तो यहां का सोना अच्छा होता ही है साथ ही दूसरे देशों के मुकाबलें यहां पर सोने का रेट कम ही होता है।
Read more: धनतेरस का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और राशि के हिसाब से जानें कौन सा बर्तन या धातु है आपके लिए शुभ
हॉन्ग कॉन्ग
चाइनीच इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए मशहूर हॉन्ग कॉन्ग में अगर आप शॉपिंग करना चाहे तो फैशनेबल कपड़ों, जूतों और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के साथ ही गोल्ड ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं। हॉन्ग कॉन्ग का मार्केट कस्टमाइज गोल्ड ज्वेलरी के लिए फेमस है। यहां पर आपको बेहतरीन गोल्ड डिजाइन भी मिल जाएंगी। शानदार इमारतों और स्ट्रीट फूड वाला यह शहर दुनिया भर में सबसे ऐक्टिव गोल्ड ट्रेड के लिए भी जानी जाती है, ऐसे में आपको शुद्ध सोना मिलना तय है।

मराकेश, मोरक्को
मोरक्को का चौथा सबसे बड़ा शहर मराकेश इंडियन्स के पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां आपको बहुत सारे इंडियंस मिल जाएंगे। घूमने के लिहाज से तो यह देश अच्छा है ही साथ शॉपिंग करनी है तो उसके लिए भी यह देश एक बेहतर विकल्प है। खासतौर पर अगर आपको सोने के गहने खरीदने हैं तो यहां पर आपको किसी शॉप पर जाने की जरूरत नहीं बल्कि आप यहां डायरेक्ट ज्वेलरी बनाने वाले से ही ज्वेलरी खरीद सकती हैं। ऐसे में आपको मिलावट की चिंता नहीं करनी पड़ती है।
बैंकॉक, थाईलैंड
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक भी गोल्ड जूलरी खरीदने के लिहाज से बेस्ट जगहों में शामिल है। वैसे तो यह इंडियंस की फेवरेट टूरिस्ट प्लेस भ्ज्ञी है। और यहां पर ज्यादातर लोग कसीनो में खेलने के लिए आतें हैं और बीचेज में मौज मस्ती करने जाते हैं मगर शॉपिंग के लिहाज से भी यह देश बहुत अच्छा है। यहां से आप गोल्ड ज्वेलरी खरीद सकती हैं। बेस्ट बात यह है कि यहां आप गोल्ड खरीदते वक्त मोल भाव भी कर सकती हैं।
Read More: धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या ना खरीदें

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
डिलिशस चॉकलेट और स्विस वॉचेज के साथ ही स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख बेहतरीन जूलरी के लिए भी फेमस है। यहां पर कई फेमस डिजाइनर्स की बनाई जूलरी आप खरीद सकते हैं। यहां का सोना काफी शुद्ध माना जाता है इसलिए यहां सोने की ब्रिक्स ज्यादा बिकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।