Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

पूजा करते समय इन अनुभूतियों का होना देता है विशेष संकेत

जब भी हम भगवान की पूजा करते हैं तो हमारे मन में कई तरह के भाव आते हैं। कई बार तो पूजा करते हुए यह भाव बुरे भी हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन भावों में संकेत छुपा होता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-30, 17:00 IST
emotions triggered during puja signs

Puja Signs: हम सभी अपने घरों में या मंदिर जाकर पूजा-पाठ करते हैं।

भगवान से अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। उनका धन्यवाद करते हैं। 

अक्सर ऐसा होता है कि पूजा के दौरान हमारे मन में कई भाव आते हैं।

यूं तो पूजा के समय मन में अधिकतर शुभ भावनाएं ही पैदा होती हैं।

मगर कभी-कभी मन में नकारात्मकत भाव भी आने लग जाते हैं।

हालांकि यह पूजा के दौरान मन भटकने के कारण हो सकता है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने इन भावों के पीछे के संकेत बताये।

 

आइये जानते हैं पूजा के दौरान कैसी भावना क्या संकेत देती है। 

पूजा के दौरान आंसू आ जाना (Tears During Worship Signs) 

  • पूजा करते समय अचानक आंसू आना शुभ माना जाता है।
  • इसका अर्थ होता है कि भगवान साक्षात आपकी प्रार्थना सुन रहे हैं। 
  • साथ ही, जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी भी होने वाली है। 

puja ke dauran bhav hona

 

पूजा के दौरान मन भटकना (Mind Wanders During Worship Signs) 

  • पूजा के दौरान मन भटकता है तो इसके पीछे दो कारण होते हैं।
  • पहला कि राहु के दुष्प्रभाव के कारण आपका पूजा से मन हट रहा है।
  • दूसरा यह कि आपके मन में कई सारे विचार एक साथ चल रहे हैं। 

पूजा के दौरान भय महसूस करना (Feeling Fear During Worship Signs) 

  • पूजा के दरान भी अगर आपको भय महसूस हो रहा है तो इसके दो कारण हैं। 
  • पहला कि आपने कुछ गलत किया है जिसका डर आपको सता रहा है।
  • दूसरा आप पर शनि की वक्री दृष्टि पड़ चुकी है जो भय पैदा कर रही है। 

 

puja ke dauran bhavna hona

 

पूजा के दौरान नींद आना (Falling Asleep During Worship Signs) 

  • पूजा के दौरान नींद आने के पीछे स्वास्थ्य एक कारण हो सकता है।
  • मगर इसके अलावा, नींद आना मन के कपट को दर्शाता है। 
  • यानी कि मन में अगर कोई बुरा भाव हो तो नींद ज्यादा आने लगती है। 

 

आप भी भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए कजरी तीज के दिन अपनी राशी के अनुसार महादेव और माता गौरी को भोग लगा सकते हैं और उन्हें शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।