herzindagi
virgo horoscope

Virgo Horoscope 2019 : लव लाइफ में अग्रेशन और डोमिनेटिंग व्यवहार से होगा नुकसान

वर्ष 2019 कन्या राशि वाली महिलाओं के लिए अच्छा तो होगा मगर इस वर्ष वह अपने स्वभाव के विपरीट कार्य करेंगी। ऐसे में कैसा बीतेगा यह साल जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-29, 17:16 IST

कन्या राशि की महिलाएं आदर्शवादी होती हैं। ये अपने जीवन को अपने उसूलों पर जीती हैं और अपने आसपास के लोगों को भी अपने आदर्शों का उल्लंघन नहीं करने देती। इनका उदार स्वभाव ही इनकी मजबूती को दर्शाता है। प्यार में ये अपने साथी की सारी गलतियों को माफ़ करने की क्षमता रखती हैं।

ये इनके इनडिपेंडेंट व्यवहार को दिखाता है। अपने सभी रिश्तों को ये पूरे मन और शिद्दत से निभाना पसंद करती हैं। व्यवहारिक होने के साथ-साथ इनका रोमांटिक व्यवहार इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। प्यार हो या व्यापार ये हर मामले में दिल और दिमाग दोनों से काम लेती हैं। मगर, क्या वह इस साल भी अपने इस स्वभाव को कायम रखेने में सफर हो पाएंगी। जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से। 

Read More: Gemini Horoscope 2019: रखेंगी जलन की भावना तो रिश्ते हो सकते हैं खराब

रिलेशनशिप 

इस वर्ष कन्या राशि की महिलाओं को अपने किसी भी करीबी से बात करेते वक्त सावधानी बरती पड़ेगी खासतौर पर आपने लाइफ पार्टनर से। हो सकता है आप की बातें सामने वाले को कष्ट पहुंचाएं। माना की आप अपने उसूलों की पक्की हैं मगर आपके उसूलों को दूसरे भी माने यह जरूरी नहीं।

Read More: Taurus horoscope year 2019: सरप्राइजेस से भरा होगा यह साल

इसलिए आप किसी पर भी अपनी बात मानने का दबाव न मनाएं। साथ ही अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। अगर आपको गुस्सा आ रहा है तो आप वहां बातचीत को रोक दें और शांत हो जाएं। किसी भी व्यक्ति से शांत मन से ही बात करें। 

virgo horoscope

करियर 

इस वर्ष अगर कहा जाए कि कन्या राशि के लोगों पर पैसों की बारिश होगी तो यह गलत न होगा। जी हां, इस वर्ष आपको बहुत सारा धन कमाने का अवसर मिलेगा। यह पैसा आप वहां से कमाएंगी जहां से आपको उम्मीद भी नहीं होगी। इसके साथ ही आप सोशल होने के कारण सामाजिक कार्यों में भी बहुत सारा पैसा व्यय करेंगी मगर, यहां थोड़ा सावधान रहें और पैसे खर्च करने से पहले दो बार जरूर सोचें। 

यह विडियो भी देखें

Read More: 2019 Aries Horoscope : खुद पर रखेंगी कंट्रोल तो अच्छा बीतेगा साल

यात्रा

इस वर्ष आपके कार्ड्स में ढेर सारी ट्रिप्स भी शामिल हैं। इस वर्ष आपके अपने भाई बहनों रिश्तेदारों और पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे हो सकता है कि आप इनमें से ही किसी के साथ ट्रिप प्लान कर लें। वर्ष 2019 में आप अपनी फैमिली के साथ भी ट्रिप पर जा सकती हैं। कन्या राशि वाली महिलाओं को एडवेंचर से प्यार होता है इसलिए हो सकता है कि इस बार आप किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाएं। तो तैयार हो जाएं इस वर्ष ढेर सारी यात्राएं करने के लिए। 

स्वास्थ 

कन्या राशि वाली महिलाओं का उसूल है कि वह पहले खुद के बारे में सोचती हैं और फिर दूसरों के बारे में। इसके साथ ही वह अपनी सेहत का भी बहुत ध्यान रखती हैं। इसलिए इस साल आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।