Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

मुबंई के लोग क्यों सुखा रहे हैं ट्रेन में कपड़े? देखिए लोकल में और क्या-क्या करते हैं मुंबईवासी

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मुंबई ट्रेन के 3 वायरल वीडियोज। देखिए मुंबई वालों का अजब-गजब स्टाइल। 
Updated:- 2022-07-18, 18:08 IST
image

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुंबई के लोग लोकल ट्रेन में कपड़े सुखाते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। अब आप सोच रहे होंगी की लोग ट्रेन में कपड़े क्यों सुना रहे हैं? दरअसल मानसून के सीजन में कपड़े सुखाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन मल्टी टैलेंटेड लोग तरह-तरह के जुगाड़ ढूंढ ही लेते हैं। मुंबई के लोगों ने भी कुछ ऐसा ही किया। इससे पहले भी मुंबई ट्रेन के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हम आज आपके लिए लेकर आए हैं, मुंबई की ट्रेन के 3 वायरल और मजेदार वीडियो।

ट्रेन में कपड़े क्यों सुखा रहे हैं लोग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dadar | दादर (@dadarmumbaikar)

वायरल वीडियो को दादर मुंबईकर नाम के पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। छोटी सी वीडियो क्लिप में लोग ट्रेन में तौलिया, शॉल और कपड़े सुखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल मानसून में बारिश में कपड़े भीग जाने की वजह से लोगों को ऐसा करना पड़ रहा है। लोगों को अजब-गजब तरीके से कपड़े सुखाने का स्टाइल लोगों को इतना पसंद आया है कि देखते ही देखते इस वीडियो पर 11 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। (आसान ट्रिक्स से सुखाएं गीले कपड़े)

इसे भी पढ़ेंः GST के नए नियम हुए लागू, घर का ये सारा सामान हो जाएगा महंगा

ट्रेन में छाता लेकर क्यों बैठा है यह शख्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dadar | दादर (@dadarmumbaikar)

ट्रेन में कपड़े सुखाने वाले वीडियो की तरह इन दिनों मुंबई लोकल ट्रेन का एक और अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है। बारिश के मौसम में खिड़की से पानी अंदर आ जाता है। ऐसे में वायरल वीडियो में एक शख्स बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेना नजर आ रहा है। 2 दिन के अंदर इस वीडियो पर 5 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः लखनऊ में पिटबुल के काटने से हुई महिला की मौत, इन देशों में इस ब्रीड को पालना है बैन

मुंबई की चलती ट्रेन से गिरा था यह लड़का

ट्रेन में बैठने के लिए हर किसी को सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में बहुत बार लोगों को भीड़ वाले ट्रेन में चढ़ना पड़ता है। कुछ समय पहले मुंबई की ट्रेन का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें लोग ट्रेन के बाहर लटकते नजर आ रहे हैं। ट्रेन चल रही होती है और इसी दौरान एक लड़का ट्रेन से नीचे गिर जाता है। वहीं वीडियो में ट्रेन के और डिब्बे भी साफ नजर आ रहे हैं जिनमें बाहर तक लड़के लटके हुए हैं। (ट्रेन में सफर करने पर फ्री में मिल सकती हैं सुविधाएं)

मुंबई की लोकल ट्रेन में ट्रेवल करने वाले लोग आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आपको ट्रेन में कपड़े सुखाने का स्टाइल कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

Photo Credit: dadarmumbaikar/Instagram(Image Grab), Mohammad fasahathullah siddiqui/Twitter(Image Grab)

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।