Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

मदर्स डे पर कार्ड या गिफ्ट नहीं बल्कि इन टिप्स की मदद से बनाएं मां का दिन खास

इस साल मदर्स डे 8 मई को मनाया जाएगा। मां को स्पेशल फील करवाने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं। 
Updated:- 2022-05-04, 14:43 IST
image

मां से बात कर दुनियाभर की टेंशन झट से गायब हो जाती है। प्यारी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन मां के सम्मान के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपनी मम्मी के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर करते हैं। यह दिन को लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप मदर्स डे को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको यह लेख जरूर पसंद आएगा। इस लेख में हम आपको इस दिन को खास बनाने के टिप्स बताएंगे। जरूरी नहीं है कि अपनी मां को आप गिफ्ट या कार्ड देकर ही मदर्स डे मनाएं। इन सिंपल तरीकों को अपनाकर भी आप इस दिन को शानदार बना सकते हैं। 

पेडीक्योर 

How to make mothers day special in hindi

मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को महंगे गिफ्ट देने की बजाए घर पर पेडिक्योर कर सकते हैं। यकीनन यह आपकी मम्मी को जरूर पसंद आएगा। पेडीक्योर करने से उनके पैरों की सफाई के साथ-साथ उनके शरीर को भी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं घर पर कैसे करें पेडीक्योर 

पेडीक्योर करने का तरीका 

घर पर इन टिप्स की मदद से आप आसानी से पेडीक्योर कर सकती हैं। 

सामग्री 

  • एक टब गुनगुना पानी 
  • नींबू का रस 
  • शैंपू 
  • फुट स्क्रब, नेल क्लिपर, क्यूटिकल पुशर 
  • क्यूटिकल क्रीम, साफ तौलिया, नेल फाइलर 
  • मॉइश्चराइजर, रुई

तरीका 

पेडीक्योर करने के लिए सबसे पहले नाखूनों से नेल पॉलिश हटाएं। इसके बाद नाखूनों को अच्छे से साफ कर लें। अब नाखून को बराबर तरीके से काट लें। फिर अब नेल फाइलर से नाखूनों को शेप दें। एक टब में हल्का गर्म पानी भरकर, उसमें माइल्ड क्लींजर या शैंपू डाल लें। इससे पैरों को आराम मिलता है। गुनगुने पानी में पैरों को डुबोकर रखने से आराम मिलता है। पैरों को पानी में कम से कम 15 मिनट तक रखें। इसके बाद तौलिए से पोंछ लें। 

मां को दें हेयर स्पा 

How to make mothers day special in hindi ()

मम्मी हमेशा हमारी हर छोटी चीज का खास ध्यान देती हैं, लेकिन इस बीच वह अपना ध्यान नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आप मदर्स डे वाले दिन मां को हेयर स्पा दे सकती हैं। इससे आपकी मां को अच्छा फील होगा। आइए जानते हैं कैसे करें घर पर हेयर स्पा। 

इसे जरूर पढ़ेंः  ये हैं बॉलीवुड की सबसे पावरफुल मां-बेटी की जोड़ियां

घर पर कैसे करें हेयर स्पा 

सामग्री 

  • तेल
  • टॉवल 
  • गुनगुने पानी

तरीका 

हेयर स्पा करने के लिए सबसे पहले बालों में तेल लगाकर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी में टॉवल को भिगो दें। अब इस टॉवल को पूरे बालों में लपेट कर इसे अच्छे से कवर कर लें। 15 से 20 मिनट तक इसे ऐसे ही लपेटकर रखें। फिर इसके बाद हेयर वॉश कर लें। 

डिनर 

How to make mothers day special in hindi ()

अक्सर हमारे घरों में खाना मम्मी ही बनाती हैं। मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप रात का खाना बनाकर मां को आराम दे सकती हैं। डिनर के लिए आप अपनी मम्मी की फेवरेट डिश बना सकती हैं। इसके अलावा आप बाहर से भी खाना आर्डर कर सकती हैं। यकीन कीजिए आपकी मां को यह जरूर पसंद आएगा। 

इसे जरूर पढ़ेंः Mother's Day Special-मां की जिंदगी को बखूबी दिखाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

साथ में देखें फिल्म 

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में मां के साथ टाइम बिताने का मौका ही नहीं मिलता है। मदर्स डे के दिन आप अपनी मम्मी के साथ बैठकर एक अच्छी फिल्म देख सकते हैं। मां के साथ बात करते हुए फिल्म देखने का आनंद ही कुछ अलग होता है। 

हेयर चंपी

अधिकतर घरों में मां बच्चों की मसाज करती हैं। इससे शरीर की थकान कम हो जाती है।आप भी मदर्स डे के दिन मां को हेयर मसाज दे सकती हैं। इससे आपकी मम्मी को रिलैक्स मिलेगा। बालों की चंपी करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यकीनन आपकी मां यह जरूर पसंद आएगा। (हेयर मसाज के फायदे)

 

इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी मां को स्पेशल फील करा सकते हैं।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।