
Boy Names Inspired By Lord Ram: रामनवमी का पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण है। इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में धरती पर अवतार लिया था। यह दिन न केवल धार्मिक पर्व है बल्कि भगवान राम के आदर्शों, मूल्यों और मर्यादाओं का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने माता कौशल्या और राजा दशरथ के घर जन्म हुआ था। तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चे का नामकरण के लिए यह दिन चुनते हैं। साथ ही बच्चे के लिए विशेष अर्थ और अनोखा नाम खोजते हैं। अगर आपके घर पुत्र या बेटे का जन्म हुआ है और आप नामकरण करना चाहती हैं, तो रामनवमी के खास मौके पर भगवान राम से प्रेरित नाम रख सकते हैं। यहां देखिए भगवान राम के नाम की लिस्ट-

रामनवमी के शुभ दिन पर अगर आप अपने लाडले के लिए भगवान राम के खास नाम खोज रही हैं, तो नीचे लिस्ट में दिए गए नाम और उनके अर्थ को समझ कर अपने बेटे का नामकरण कर सकती हैं।
| शुभ नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | राशि (Zodiac Sign) |
| रामेश (Ramesh) | राम के समान ईश्वर |
तुला |
| राम (Ram) | जो आनंद देने वाले हों, भगवान विष्णु के अवतार |
तुला |
| कौसराज (Kausraj) | कौशलपुरी का शासक |
मिथुन |
| श्रीवाक (Shreevak) | श्री (शुभता) और वाक (वाणी) से युक्त, श्रीराम की मधुरता |
कुंभ |
| रामार्थ (Ramarth) | राम का उद्देश्य, जीवन में अर्थ |
तुला |

भगवान राम आदर्श, न्याय और मर्यादा के प्रतीक माने जाते हैं। रामनवमी पर यदि आप अपने बेटे का नामकरण करना चाहती हैं, लेकिन आपको कोई खास नाम समझ नहीं आ रहा है, तो आप नीचे लिस्ट में श्रीराम से प्रेरित नाम की लिस्ट से एक नाम चुन सकती हैं।
| शुभ नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | राशि (Zodiac Sign) |
| रव्य (Ravya) | प्रकाशमान, राम का तेज | तुला |
| रामिक (Ramic) | राम के समान शांत और स्थिर | तुला |
| दशन (Dashan) | दशरथ का अंश, राम के वंश से जुड़ा | तुला |
| कौशल (Kausal) | कौशल राज्य से जुड़ा, बुद्धिमान और राजा सरीखा | तुला |
| रामिर (Ramir) | आनंददायक, सुंदर और शांत | तुला |

आज के समय में माता-पिता बच्चों के नाम रखने की बात करते हैं, तो सिर्फ ट्रेंड या स्टाइल नहीं, बल्कि नाम के पीछे के अर्थ के बारे में जरूर पता करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नाम बच्चे के जीवन पर काफी अहम प्रभाव डालता है। ऐसे में अगर आप अपने लाडले का जीवन सुखमय और न्यायप्रिय बनाना चाहती हैं, श्रीराम का नाम चुन सकती हैं।
| शुभ नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | राशि (Zodiac Sign) |
| रविक (Ravik) | सूर्य जैसा तेजस्वी, सूर्यवंश का प्रतिनिधि |
तुला |
| मिराज (Myraaj) | मर्यादा और राज का सुंदर संयोजन | सिंह |
| रामय (Ramay) | राम के जैसे, प्रेरणास्रोत | तुला |
| रवितांश (Ravitansh) | सूर्य का अंश | तुला |
| सीतांश (Sitansh) | सीता के अंश से जन्मा, राम के प्रेम से प्रेरित | कुंभ |
इसे भी पढ़ें- Baby Boy Names inspired from Rigveda: अपने लाडले को दें ऋग्वेद से प्रेरित ये शुभ नाम, उम्र भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- META AI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।