टीवी के फेमस एक्‍टर शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से करी सगाई, वायरल फोटो देखें

गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ टीवी के फेमस एक्‍टर शाहीर शेख ने अपनी सगाई की घोषणा बहुत ही स्‍पेशल अंदाज में की है, आइए वायरल फोटो देखें। 
Updated:- 2020-11-25, 13:41 IST
image

टीवी के फेमस एक्‍टर शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ अपनी सगाई की घोषणा बहुत ही स्‍पेशल अंदाज में की है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। शाहीर ने रुचिका का हाथ पकड़े हुए एक फोटो अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से फैन्‍स के साथ शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस फोटो में रुचिका के हाथ में एक सुंदर डायमंड की अंगूठी देखी जा सकती है। इस फोटो में रुचिका बेहद खुश नजर आ रही हैंं और हो भी क्यों नहीं! यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा दिन है। 

फोटो शेयर करते हुए शाहीर शेख ने कैप्‍शन में लिखा, ''तू हंसदी रवे, पूरी जिंदगी के लिए मैं एक्साइटेड हूं।'' शाहीर शेख ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट की, वह तुरंत ही वायरल होने लगी। टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें कमेंट करके बधाई दी है। इसमें एकता कपूर, श्रिया पिलागांवकर, अनिता हस्सनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा, तुषार कपूर समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है।

हमारी तरफ से भी शाहीर शेख और रुचिका कपूर को सगाई की बधाई हो।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)

शादी के बंधन में जल्‍द ही बंधेंगे

कुछ दिनों पहले ही उन्होंने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग अपना रिलेशनशीपकन्फर्म किया था। शाहीर शेख ने उनकी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर कैप्‍शन में लिखा था, 'मम्मी ने कहा कि वहां बैकयार्ड में कुछ है, तो मैंने कहा वह मेरी लड़की (माय गर्ल) है।'

इसे जरूर पढ़ें: शहनाज और सिद्धार्थ के इन मूमेंट्स ने जीता फैंस का दिल, आप भी जानें SidNaaz की लव स्टोरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)

हालांकि शाहीर शेख अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करके एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। दो साल पहले शाहीर की मुलाकात रुचिका से एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। 

उस समय रुचिका फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के काम में बिजी थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने और शाहीर और रुचिका करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, और कहा जा रहा है दोनों जल्‍दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब एक्टर ने फोटो पोस्ट कर फैन्स को खुशखबरी सुनाते हुए सगाई की फोटो शेयर कर दी है। महामारीको ध्यान में रखते हुए दोनों की शादी फिलहाल एक कोर्ट मैरिज ही होगी। इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों एक छोटा-सा सेलिब्रेशन घर पर रखेंगे। लेकिन उनके शादी को लेकर बहुत सारे प्‍लान हैंं।   

 

कौन हैं शाहीर शेख

 

shaheer sheikh inside

शाहीर शेख एक इंडियन एक्‍टर और मॉडल हैं। उन्‍होंने 2009 में 'क्या मस्त है लाइफ' से टीवी पर शुरुआत की थी, लेकिन टीवी सीरियल 'नव्या नई धड़कन नए सवाल' से काफी फेमस हो गए थे। उन्होंने 'महाभारत', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'दोस्ताने-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली' और 'ये रिश्ते हैंं प्‍यार के' जैसे फेमस शो में एक्टिंग की है। 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में देवरथ दीक्षित और महाभारत में अर्जुन के किरदार के लिए वह खासतौर पर जाने जाते हैं। शाहीर शेख को टीवी के बहुत ही फेमस और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: बार-बार एक ही गलती से खराब हो रहा है आपका रिश्ता तो कुछ इस तरह बदलें अपनी आदत

 

कौन हैं रुचिका कपूर

ruchikaa kapoor inside

रुचिका कपूर एक इंडियन फिल्म क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैंं जो हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। 2014 में रुचिका को बालाजी मोशन पिक्चर्स में मार्केटिंग हेड के रूप में रखा गया था। रुचिका ने बॉलीवुड की कई फिल्मों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की है, जिसमें फिल्म 'लैला मजनू' , 'वीरे दी वेडिंग', 'एक विलन', 'उड़ता पंजाब' और 'रागिनी एम एम एस 2' जैसी फ़िल्में शामिल हैंं। एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में रुचिका ने फिल्म, 'जजमेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'ड्रीम गर्ल' और 'डॉली किटी' और 'वो चमकते सितारे' में काम किया है। 

इस तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।