लारा दत्ता से लेकर अंकिता लोखंडे तक ब्रेकअप से पहले रह चुकी हैं लिव इन रिलेशनशिप में

आज के समय में लिव इन रिलेशनशिप में रहना एक आम बात है। जब दो लोग एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो अपने प्यार के रिश्ते की डोर को और भी ज्यादा मजबूत करने और एक-दूसरे को अधिक बेहतर तरीके से समझने के लिए वह लिव इन रिलेशन का रास्ता चुनते हैं। इससे उन्हें यह समझने में भी आसानी होती है कि वह एक-दूसरे के लिए एक बेहतर पार्टनर हैं या नहीं। इस चलन से सेलेब्स भी अछूते नहीं है। ऐसे कई टॉप सेलेब्स हैं, जिन्होंने प्यार में पड़ने के बाद लिव इन रिलेशन का रास्ता चुना। लेकिन बाद में उनकी राहें अलग हो गईं।
इस लिस्ट में कैटरीना कैफ से लेकर बिपाशा बसु, और अंकिता लोखंडे जैसी कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल हैं। जो अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थीं। कुछ कपल्स तो कई सालों तक लिव इन में रहे, लेकिन बाद में उनके बीच प्रॉब्लम्स शुरू हो गईं और फिर उन्होंने रिश्ता तोड़ देना ही बेहतर समझा। आज यह सभी कपल्स अपनी जिन्दगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में, जो लिव इन रिलेशन में तो रहीं, लेकिन फिर भी उनका रिश्ता मुकम्मल ना हो सका-
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का रिलेशन बॉलीवुड के चर्चित रिलेशन में से एक था। रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने कैटरीना कैफ को डेट करना शुरू कर दिया था। यह दोनों बांद्रा के एक अपार्टमेंट में साथ रहते थे, लेकिन बाद में इनके बीच दिक्कतें शुरू हुईं और फिर इनका ब्रेकअप हो गया। इन दिनों रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। यह भी खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिंकअप की खबरें भी आ रही हैं।
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन एक वक्त था, जब सुशांत और अंकिता एक साथ लिव इन में रहते थे। यह टीवी का एक पॉपुलर जोड़ा था। दरअसल, इन दोनों ने पवित्र रिश्ता सीरियल में साथ काम किया था, जिसे घर-घर में पसंद किया जाने लगा था। यह ऑनस्क्रीन जोड़ा ऑफस्क्रीन भी एक-दूसरे से बेहद प्यार करता था। यहां तक कि सुशांत ने एक अवार्ड फंक्शन में मीडिया के सामने अंकिता से शादी करने के लिए डेट तक अनाउंस की थी। लेकिन जब सुशांत सिंह की फिल्म राब्ता रिलीज होने वाली थी, तब उनके और कृति सेनन के लिंकअप की खबरें आने लगी थीं और उसके बाद अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप हो गया। अब अंकिता विक्की जैन को डेट कर रही हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से जुड़ी 5 कॉन्ट्रोवर्सीज जिन्होंने कर दिया था उन्हें परेशान
बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम एक समय में बॉलीवुड के हॉट कपल हुआ करते थे, लोग बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। यह जोड़ा नौ साल से अधिक समय तक लिव इन रिलेशन में रहा था। बाद में जहां जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचल से शादी कर ली, वहीं बिपाशा बसु ने भी करण सिंह ग्रोवर को अपना जीवनसाथी चुन लिया। अब यह दोनों ही अपनी-अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।
लारा दत्ता और केली डोरजी

लारा दत्ता अपने करियर के शुरूआती दिनों में पॉपुलर मॉडल केली डोरजी के साथ रिलेशन में थी और ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद उन्होंने इसे स्वीकार भी किया था। इतना ही नहीं, यह दोनों कुछ समय के लिए लिव इन में भी रहे थे। लेकिन बाद में उनके रिश्ते में समस्याएं शुरू हुईं। ऐसा माना जाता है कि उनके बीच की कड़वाहट की वजह डिनो मोरिया थे, क्योंकि उस समय डिनो मोरिया और लारा दत्ता के लिंकअप की खबरें आ रही थीं। जिसके बाद लारा दत्ता और केली डोरजी का ब्रेकअप हो गया। बाद में साल 2011 में लारा ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी कर ली। इन दोनों की एक बेटी भी है और अब वह अपनी मैरिड लाइफ में काफ़ी खुश हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-ये है 'भाभी जी घर पर हैं' फेम मनमोहन तिवारी यानि रोहिताश गौड़ की रियल लाइफ फैमिली
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (Instagram)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।