जब अपनी पहली ही फिल्म से बाहर होने वाली थी दीपिका पादुकोण, जानिए क्या था वो किस्सा

दीपिका पादुकोण आज के समय की टॉप एक्ट्रेस हैं और हर फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। इतना ही नहीं, दीपिका का आज खुद का प्रॉडक्शन हाउस भी है। दीपिका की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपने मेल को-स्टार के बराबर ही नहीं, बल्कि कई बार उनसे भी अधिक चार्ज करती हैं। फिल्म पद्मावत के दौरान भी दीपिका पादुकोण ने शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से अधिक चार्ज किया था और एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था।
वहीं, आज की इतनी सक्सेसफुल एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की शुरूआत इतनी भी आसान नहीं थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ओम् शांति ओम् एक बिग हिट थी। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि एक बार फराह ने दीपिका को इस फिल्म से बाहर करने का मन बना लिया था। तो चलिए जानते हैं क्या था वो किस्सा-
एक्टिंग में थीं थोड़ी कच्ची

ओम् शांति ओम् दीपिका पादुकोण की पहली बॉलीवुड मूवी थी। इससे वह उन्होंने कई मॉडलिंग एसाइनमेंट्स किए थे, हालांकि एक्टिंग के मामले में वह काफी कच्ची थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका को अभिनय का ज्यादा अनुभव ना होने के कारण अक्सर शॉट्स के दौरान समस्या होती थी। इतना ही नहीं, उनका जरूरत से ज्यादा परफेक्शनिस्ट होने की आदत भी शायद फराह को इरिटेट करती थी। ऐसे में फराह अक्सर उन्हें सेट पर डांटती थीं। इतना ही नहीं, एक बार तो फराह खान दीपिका पादुकोण से इतना इरिटेट हो गई थीं कि उन्होंने दीपिका को फिल्म से बाहर करने का मन भी बना लिया था।
ऐसे मिली थी ओम् शांति ओम् फिल्म

ओम् शांति ओम् दीपिका की पहली डेब्यू मूवी थी और इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्डभी मिला था। लेकिन क्या आपको पता है कि दीपिका पादुकोण को यह फिल्म कैसे मिली थी। यह भी यह एक दिलचस्पप किस्सा है। दरअसल, इस फिल्म से पहले दीपिका ने हिमेश रेशमिया के हिट एल्बम ’नाम है तेरा’ में उनके साथ काम किया था। उस एल्बम से ही फराह की नजर दीपिका पर पड़ी। चूंकि वह भी अपनी नई फिल्म के लिए एक फ्रेश फेस की तलाश में थीं, इसलिए उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ओम् शांति ओम् में उन्हें कास्ट करने का मन बनाया।
इसे ज़रूर पढ़ें- Trending:आईएमएम-ए की सफलता का सारा श्रेय इस बेटे ने किया मां के नाम, इस तरह कहा शुक्रिया
अनुपम खेर से ली है एक्टिंग की क्लॉस

दीपिका पादुकोण फिल्मों में आने से पहले एक सफल मॉडल थीं, लेकिन एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से तीन महीने की ट्रेनिंग भी ली थीं। एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया था कि वह सभी चीजों में बहत अच्छी थी, समय की पाबंद और हर चीज परफेक्शन से करती थीं। हालांकि, अनुपम खेर ने अपने एक्टिंग स्कूल में दीपिका को यह सिखाया था कि एक्टिंग सिर्फ परफेक्शन नहीं है इसमें सब चीजें होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने एक बार उन्हें एक एकि्ंटग एक्सरसाइज भी दी थी, जिसमें वह लगभग रोने लगी थीं।
हिन्दी से पहले की है कन्नड़ फिल्म

वैसे तो लोग ओम् शांति ओम् को दीपिका की पहली फिल्म मानते हैं। भले ही यह दीपिका की बॉलीवुड में डेब्यू मूवी थी, लेकिन इससे पहले वह एक “ऐश्वर्या“ नाम की एक फिल्म में नजर आ चुकी थी जो एक कन्नड़ फिल्म थी।
इसे ज़रूर पढ़ें- जब सेट पर दिलीप ताहिल को जया प्रदा ने जड़ दिया था थप्पड़, जानिए क्या था मामला
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।