Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

इन बॉलीवुड हसीनाओं ने क्रिकेटर्स पर हारा दिल, लेकिन कभी नहीं हो पाई इनकी शादी

इन बॉलीवुड हसीनाओं का क्रिकेटर्स के साथ रिश्ता तो रहा, लेकिन कभी भी वह मुकम्मल नहीं हो पाया।
Updated:- 2021-08-08, 10:33 IST
image

बॉलीवुड जगत और क्रिकेटर जगत का आपसी नाता काफी पुराना है। अनुष्का शर्मा से लेकर गीता बसरा तक ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने एक क्रिकेटर को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनका रिश्ता एक क्रिकेटर के साथ तो जुड़ा, लेकिन वह कभी भी मुकम्मल नहीं हो पाया। यहां तक कि, इनमें से कई एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स तो अब अपना घर भी बसा चुके हैं और अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ चुके हैं।

एक समय में इन बॉलीवुड हसीनाओं का क्रिकेट स्टार के साथ रिश्ता काफी पापुलर था। यहां तक कि लोग इन्हें एक बेस्ट कपल भी मानते थे। वहीं कुछ बॉलीवुड बाला तो ऐसे क्रिकेटर के प्यार में पड़ गईं, जो पहले से ही शादीशुदा थे, जिसके कारण बाद में उन्हें पछताना पड़ा। तो चलिए आज इस लेख में कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के रिलेशनशिप के बारे में बता रहे हैं, जिनके प्यार की चमक समय के साथ फीकी पड़ती चली गई और अंततः उनका रिश्ता पूरी तरह धूमिल हो गया-

युवराज सिंह- दीपिका पादुकोण- किम शर्मा

deepika aur yuwraj

युवराज सिंह सिर्फ अपनी जबरदस्त क्रिकेट स्किल्स के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि उनका चार्मिंग नेचर भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। एक वक्त था, जब युवराज सिंह ने किम शर्मा और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियोंक को डेट किया था। किम के साथ उनका रिश्ता स्थिर और लंबा रहा, जबकि दीपिका के साथ वह काफी कम वक्त साथ रहे। आज दीपिका रणवीर सिंह के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं, जबकि किम ने बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की और केन्या चली गईं। वहीं युवराज सिंह ने भी साल 2016 में हेजल कीच से शादी की थी। खास बात यह रही कि युवराज सिंह की पत्नी भी एक एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म बॉडीगॉर्ड में नजर आ चुकी हैं।

नीना गुप्ता - विवियन रिचर्ड्स

neena gupta ]

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गजों में से एक, विवियन रिचर्ड्स का रिश्ता भी बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ रहा था। विवियन रिचर्ड्स उस समय पहले से ही शादीशुदा थे और इसलिए उन्होंने कभी भी नीना गुप्ता से शादी नहीं की। इतना ही नहीं, नीना विवियन के साथ इतनी सीरियस थीं कि उन्होंने बाद में विवियन की बेटी मसाबा को जन्म दिया और एक सिंगल मदर की तरह मसाबा की परवरिश की। बाद में, नीना गुप्ता ने अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी 2008 में की थी। उस समय उनकी बेटी मसाबा 19 साल की थीं।

इसे ज़रूर पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी सुतीर्था मुखर्जी, कभी फर्जीवाड़े में नाम आने पर किया गया था सस्पेंड

नगमा- सौरव गांगुली

nagma aur gaungli

कोलकाता के प्रिंस कहे जाने वाले सौरव गांगुली का रिश्ता भी बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के साथ रह चुका है। साउथ व हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकीं नगमा और सौरव गांगुली एक समय रिश्ते में थे, लेकिन सौरव उस समय पहले से ही शादीशुदा थे, जिसके कारण इस रिश्ते का विपरीत असर उनके करियर और फैमिली लाइफ पर भी पड़ने लगा था। बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। सौरव गांगुली ने कभी भी सार्वजनिक रूप से नगमा के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा, लेकिन नगमा ने इस रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा था।

 

रोहित शर्मा - सोफिया हयात

rohit

इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी एक समय में एक्ट्रेस सोफिया हयात को डेट किया था और इस बात का खुलासा खुद सोफिया ने किया था। हालांकि, बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। 2012 में सोफिया ने बताया था कि उन्होंने रोहित को डेट किया था और बाद में यह रिश्ता खत्म हो गया था। हालांकि, उन्होंने ब्रेकअप की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया। आज सोफिया ने बॉलीवुड से भी दूरी बना ली है।

इसे जरूर पढ़ें- बचपन में अपने पापा शक्ति कपूर को सुपरहीरो समझने लगी थीं श्रद्धा कपूर, वजह थी बेहद दिलचस्प

 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Instagram)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।