गुलाब के फूलों से इस तरह बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर स्प्रे

अक्सर ये बोला जाता है कि घर को फ्रेश रखने के लिए बगीचे या बालकोनी में गुलाब का पौधा ज़रूर लगाना चाहिए। गुलाब के फूल देखने में खूबसूरत लगने के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी खूब इस्तेमाल होता है। इसके अलावा खूबसूरती बढ़ाने और कई बीमारियों को दूर करने में भी मुख्य रूम से इस फूल का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल लाल, पीला, गुलाबी, सफ़ेद आदि कई तरीके के गुलाब के फूल घर पर गमले में आसानी से उगाया भी जा सकता है।
लेकिन, क्या आपने पूजा-पाठ और खूबसूरती बढ़ाने के अलावा भी गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया है? इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं गुलाब के फूलों से तैयार होने वाला नेचुरल रूम फ्रेशनर स्प्रे के बारे में। इस बेहतरीन स्प्रे को आप आसानी से बना सकती हैं। इसका इस्तेमाल घर के सभी जगहों को फ्रेश रखने के लिए आसानी से कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
बाथरूम और स्टोर रूम को रखें फ्रेश

अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि घर के किस हिस्से से सबसे अधिक बदबू आती है, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आप बाथरूम और स्टोर रूम का ही नाम लें। खैर! कई बार कीमती स्प्रे का छिड़काव करने के बाद भी बाथरूम और स्टोर रूम से बदबू नहीं जाती है। ऐसे में प्राकृतिक रूप से तैयार ये स्प्रे चंद मिनटों में इस परेशानी को दूर कर सकता है। इसके इस्तेमाल से घर में मौजूद छोटे-छोटे कीड़े भी आसानी से भाग जाएंगे। एक तरह से बेहद ही सस्ता और बेहतरीन घरेलू प्रोडक्ट भी है।
इसे भी पढ़ें: किचन की चिपचिपी खिड़की के ग्रिल की ऐसे करें सफाई, आजमाएं ये सिंपल तरीका
रूम फ्रेशनर स्प्रे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

- गुलाब के फूल- 4-5
- पानी-1 लीटर
- गुलाब जल/लैवेंडर तेल- 3 चम्मच
- बेकिंग सोडा-1 चम्मच
- स्प्रे बोतल-1
बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप गुलाब के फूलों से सभी पंखुड़ियों को अलग करके अच्छी तरह से सफाई कर लें।
- इसके बाद पंखुड़ियों को जार में डालें। इसके अलावा एक से दो कप पानी और बेकिंग सोडा को भी जार में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसके बाद स्प्रे बोतल में गुलाब जल या लैवेंडर तेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- गुलाब जल या लैवेंडर तेल मिक्स करने के बाद बचा हुआ पानी भी डालकर अच्छे से हिला-डुला लें ताकि मिश्रण मिल जाए।
इसे भी पढ़ें: बारिश की वजह से लग रही है दीवारों में काई, तो हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
उपयोग करने का तरीका

- तैयार नेचुरल स्प्रे का छिड़काव लिविंग रूम, बेड रूम, बाथरूम आदि जगहों पर कर लें। इस स्प्रे से घर महक उठेगा।
- इसके अलावा किचन, स्टोर रूम आदि जगहों पर भी इसका छिड़काव आप कर सकती हैं।
- आप चाहें तो इस मिश्रण में रुई भिगोकर कपड़ों की अलमारी में भी रख सकती हैं। इससे कपड़े हमेशा फ्रेश रहेंगे।
- गुलाब स्प्रे का छिड़काव आप कार को फ्रेश रखने के लिए भी कर सकती हैं।
- इसके इस्तेमाल से बरसाती बदबू भी घर से दूर भाग जाएगी। इसके अलावा बरसाती कीड़े भी घर से दूर रहेंगे।
- आपको बता दें कि इस नेचुरल स्प्रे से किसी को नुकसान भी नहीं होगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।