वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय बस करें ये दो काम, ना फटेंगे और ना होंगे खराब

महंगे हों या सस्ते, धूल-मिट्टी और कीचड़ की वजह से जूते गंदे होना बहुत लाजमी है। गंदे जूते किसी को भी रास नहीं आते हैं, ऐसे में कई बार मेहनत से बचने के लिए हम वॉशिंग मशीन में जूते धोने के लिए डाल देते हैं।
वॉशिंग मशीन में जूते धोना तो बहुत ही आसान है, लेकिन कई बार लेस फंसने या किसी वजह से जूते खराब हो जाते हैं। ऐसे में जूतों को वॉशिंग मशीन में धोते समय कुछ टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करना मददगारी साबित हो सकता है, जिससे जूते फटे या खराब ना हों।
वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय ये टिप्स कर सकते हैं मदद
जिद्दी दाग साफ करें
जूतों को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले जिद्दी दागों को साफ कर लेना फायदेमंद हो सकता है। जिद्दी दाग पहले साफ कर लेने जूते ज्यादा समय तक मशीन में नहीं चलाने पड़ते हैं, जिससे उनके फटने का चांस कम हो जाता है। जूतों से जिद्दी दाग हटाने में विनेगर यानी सिरका आपकी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: कभी खराब नहीं होगी वॉशिंग मशीन, आजमाएं ये यूनिक ट्रिक्स
जूतों को साफ करने के लिए रुई को व्हाइट विनेगर में भिगो दें और फिर उसे दाग पर लगाएं। अब एक टूथ ब्रश की मदद से दाग को धीरे-धीरे साफ कर लें। आप विनेगर की जगह बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
पिलो कवर या नेट बैग का इस्तेमाल करें
वॉशिंग मशीन में जूते धोने से पहले उसके तलवों पर लगी मिट्टी और गंदगी को किसी ब्रश से झाड़ लें। फिर जूतों के लेस यानी फीतों को भी निकाल लें, इससे यह मशीन में फंसेंगे नहीं।
जूते और लेस को मुलायम पिलो कवर या नेट बैग में बांधकर ही मशीन में धोने के लिए डालें। इससे जूते मशीन में टकराकर खराब नहीं होंगे और उनके फंसने के चांस भी कम हो जाते हैं।
वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय ध्यान रखें ये बातें
जेंटल मोड: वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय हमेशा जेंडल मोड को ही सेलेक्ट करें। इससे आपके जूते भी नहीं खराब होंगे और वॉशिंग मशीन को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
इसे भी पढ़ें: वाशिंग मशीन से आ रही बदबू, बिना धुले ऐसे करें मिनटों में साफ
- पुराने तौलियों के साथ धोएं: अगर वॉशिंग मशीन में सिर्फ जूते धो रही हैं, तो ध्यान रखें कि वेट को मैंटेन करने के लिए कुछ पुराने कपड़े या तौलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि कपड़े या तौलिए पुराने और रंग ना छोड़ने वाले रहें। इसससे जूते खराब हो सकते हैं।
- डिटर्जेंट की क्वांटिटी: जूते धोते समय बहुत ज्यादा मात्रा में डिटर्जेंट ना डालें। क्योंकि डिटर्जेंट हार्ड होने की वजह से जूतों का रंग फीका पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ज्यादा डिटर्जेंट से जूते चिपचिपे भी हो सकते हैं।
- ड्रायर में ना सुखाएं: वॉशिंग मशीन में जूते धोने के बाद उन्हें ड्रायर में बिल्कुल भी ना डालें। इससे जूतों की शेप बिगड़ सकती है और मशीन भी खराब हो सकती है। जूतों को धोने के बाद करीब 24 घंटे के लिए खुली हवा में छोड़ दें। अगर जूते से जल्द से जल्द पानी निकालना और सुखाना चाहती हैं तो अखबार की कुछ शीट्स को बॉल की शेप में करके जूतों में रख दें। अखबार की शीट्स पानी को सोखने और जूतों को शेप में रखने में मदद कर सकती हैं। ध्यान रहे कि जूतों को सीधा सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए, इससे उनका रंग खराब हो सकता है।
वॉशिंग मशीन में जूतों को धोने और कटने-फटने से बचाने के टिप्स और ट्रिक्स आप जान ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।