Death Anniversary: 6 महीने तक नीतू कपूर ने नहीं की थी ऋषि कपूर से बात, ये था कारण

क्या आप जानते हैं कि नीतू कपूर ने किसी बात से नाराज़ होकर ऋषि कपूर से 6 महीने के लिए बात नहीं की थी। 

why neetu kapoor didnt spoke to rishi kapoor
why neetu kapoor didnt spoke to rishi kapoor

बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जो प्यार की मिसाल लगते हैं और इनकी जोड़ियां तो मेड फॉर ईच अदर का खिताब हासिल कर चुकी हैं। उनमें से एक जोड़ी थी नीतू कपूर और ऋषि कपूर की। 30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर की डेथ के बाद लोगों को लगा था कि इस जोड़ी की कहानी खत्म हो गई है, लेकिन यकीन मानिए प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं हुआ करती हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की यादें गाहे-बगाहे हमारे सामने आ ही जाती हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में जहां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी दोनों ही स्पेशल गेस्ट के तौर पर आई थीं। इस एपिसोड में नीतू सिंह ने ऋषि कपूर से जुड़ी कई बातें बताईं। क्या आप जानते हैं कि नीतू कपूर ऋषि कपूर से 6-6 महीने बात नहीं किया करती थीं।

आखिर क्यों महीनों ऋषि कपूर से बात नहीं करती थीं नीतू-

नीतू कपूर ने इसी एपिसोड में बातों-बातों में कहा, 'कपूर खानदान के लोगों को बहुत गुरूर होता है कि वो कपूर हैं, लेकिन अंदर से कुछ नहीं। ऋषि कपूर काफी मोटे थे और वो हीरो थे तो उन्हें हीरो लगना चाहिए था। पर वो खाने के इतने शौकीन थे कि वो खाना कभी नहीं छोड़ते थे। इसी कारण मैं उनसे हमेशा कहती थी कि अगर तुम डाइट नहीं करोगे तो मैं बात नहीं करूंगी। ऐसे में 6-6 महीने कई बार हमारी बात नहीं होती थी और फिर थक-हारकर ऋषि जी कहते थे कि चल बता क्या करना है।'

इसे जरूर पढ़ें- बचपन से लेकर जवानी तक, देखिए ऋषि कपूर की 13 बेमिसाल तस्वीरें

नीतू सिंह का कहना है कि ऋषि कपूर उनकी बात मान तो लिया करते थे, लेकिन फिर बाद में वो वैसे ही हो जाते थे और बात नहीं सुनते थे। उनकी डाइट्स ज्यादा दिन नहीं चला करती थीं और फिर नीतू को वैसे ही बात ना करने वाली ट्रिक अपनानी पड़ती थी।

नीतू का कहना था कि वो खाते-पीते खानदान की बहु होने के बाद भी अपनी डाइट को लेकर वो काफी फिट रही हैं। नीतू कई सारे फिटनेस चैलेंज भी करती रहती हैं और रिद्धिमा कपूर के साथ वो फिटनेस का ध्यान रखती हैं।

काफी कंजूस थे ऋषि कपूर-

नीतू कपूर ने इसी शो में ऋषि कपूर से जुड़े कई किस्से साझा किए उसमें से एक ये था कि ऋषि कपूर वैसे तो खाने-पीने में काफी पैसे खर्च कर देते थे, लेकिन वो असल में काफी कंजूस थे। वो बार-बार कंजूसी दिखाया करते थे। एक किस्सा शेयर करते हुए नीतू ने कहा, 'एक बार न्यूयॉर्क में मैंने ऋषि से कहा कि वो सुबह की चाय के लिए दूध की बोतल खरीद लाएं उस वक्त रात हो चुकी थी, लेकिन ऋषि जी दूर की दुकान पर सिर्फ इसलिए गए क्योंकि वहां पर दूध की बोतल 30 सेंट कम में मिल रही थी।'

जब ऋषि जी की एक ट्वीट के कारण 300 लोग करने लगे थे नारेबाजी-

नीतू सिंह ने वो किस्सा भी याद दिलाया जब ऋषि कपूर की एक ट्वीट के कारण 300 से ज्यादा लोग उनके घर के बाहर नारेबाजी करने लगे थे। नीतू सिंह ने कहा कि उन्होंने ऋषि जी की ट्वीट नहीं देखी थी, लेकिन वो कहीं बाहर से जब अपने घर पहुंची तो देखा कि लोग 'ऋषि कपूर हाय-हाय' के नारे लगा रहे हैं और पुलिस उनके घर के बाहर खड़ी थी। इंस्पेक्टर ने ऋषि जी से ट्वीट डिलीट करने को कहा, लेकिन उस वक्त उन्होंने ट्वीट डिलीट नहीं की।

इसे जरूर पढ़ें- राज कपूर के अफेयर से लेकर नीतू के डर तक, जब ऋषि कपूर ने खोल दी बॉलीवुड की पोल

बाद में जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह के सामने वही इंस्पेक्टर 3-4 दिन बाद आया तो उसने कहा कि आपकी जान को भी खतरा हो सकता है कृपया ट्वीट डिलीट कर दें। पर आपको ऋषि कपूर के ट्विटर अकाउंट पर अभी भी वो विवादित ट्वीट मिल जाएगी जिसके कारण ये हंगामा हुआ था। ऋषि कपूर ने जवाब दिया था, 'हिम्मत चाहिए जनाब'।

इसी तरह से बेखौफ ऋषि कपूर जीते थे और वो खुद बहुत ही अनोखे अंदाज़ में रहते थे। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की इस बेमिसाल जोड़ी ने 4 दशक का समय एक साथ बिताया है और यकीनन वो एक दूसरे के लिए ही बने थे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit:(@insta)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP