
कुछ लोग अपनी एक्टिंग से सभी का मन मोह लेते हैं और उनमें से एक थे ऋषि कपूर। बॉलीवुड के चिंटू जी का जन्मदिन 4 सितंबर को होता है पर निराशा की बात ये है कि 2020 में 29 अप्रैल को वो इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके जन्मदिन पर उनकी खूबसूरत यादों को तो हम संजो कर रख ही सकते हैं। ऋषि कपूर की एक्टिंग और उनकी खूबसूरत और क्यूट मुस्कुराहट के दीवाने लाखों थे। फिल्म बॉबी में वो भोला भाला लड़का बहुत से लोगों को भा गया था। उसके बाद ऋषि कपूर ने कभी पलट कर नहीं देखा। वो बेमिसाल एक्टर थे और उतने ही अच्छे इंसान भी। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते थे और कई बार वो अपने बचपन और जवानी की कई तस्वीरें भी शेयर किया करते थे। आज उन्हीं में से कुछ तस्वीरें हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं। ऋषि कपूर के बचपन से लेकर जवानी तक और परिवार के साथ आखिरी आउंटिंग तक की तस्वीरें खास हैं।


स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने एक खास तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर लता मंगेशकर की गोद में दिख रहे हैं। ये खूबसूरत तस्वीर यकीनन गुजरे जमाने की याद दिलाती है। और 66-67 साल पुरानी है जब ऋषि कपूर बहुत ही छोटे थे।

फिल्म प्रेम ग्रंथ की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और रणबीर कपूर कुछ इस अंदाज़ में नजर आए थे। नन्हे रणबीर ऋषि कपूर की शूटिंग में जाया करते थे।

एक नजर यहां भी डाल लीजिए। होली के रंगों से सराबोर ऋषि कपूर कितने अच्छे लग रहे हैं।

जहां तक बचपन की तस्वीरों की बात है तो रणबीर और ऋषि कपूर दोनों ही बचपन में काफी क्यूट लगते थे।

नवंबर में ऋषि कपूर अपने परिवार यानी पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिधिमा सहानी, नातिन समारा सहानी के साथ डिनर पर निकले थे। अपने चिर परिचित अंदाज़ में ऋषि कपूर ने फोटोग्राफर्स को डांटा भी था कि वो चिल्लाए नहीं।
ऋषि कपूर को हर जिंदगी की तरफ से श्रद्धांजलि।

ऋषि कपूर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसे देखकर सभी दंग रह गए थे। ये तस्वीर थी बचपन की जहां बोनी कपूर, प्रोड्यूसर टूटू शर्मा, अनिल कपूर, ऋषि कपूर और उनके कजिन आदित्य कपूर मौजूद हैं। जरा पहचानिए इनमें से ऋषि कौन से हैं।

ऋषि कपूर ने लेजेंडेरी एक्टर प्राणनाथ के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर ऋषि कपूर के बचपन की है। इसमें दोनों एक्टर किसी गंभीर विषय पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर ने कैप्शन में लिखा था कि प्राण के साथ उन्होंने कुछ 30 या 32 फिल्में की हैं।

राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर की रिलीज के 49 साल बाद ऋषि कपूर ने ये तस्वीर शेयर की थी और कहा था कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर वो गौरवांगित महसूस करते हैं।

फिल्म मेरा नाम जोकर से जुड़ी हुई ही एक और याद ऋषि कपूर ने शेयर की थी। नॉवेल्टी सिनेमा मुंबई के बाहर इस फिल्म में काम करने वाले राज कपूर के डुप्लीकेट के साथ ऋषि खड़े हैं। वो इस एक्टर का नाम तो भूल गए, लेकिन उन्हें ये याद था कि ये एक्टर सिर्फ रशियन बोलता था।
इसे जरूर पढ़ें- Birth Anniversary: राज कपूर के अफेयर से लेकर नीतू के डर तक, जब ऋषि कपूर ने खोल दी बॉलीवुड की पोल

ऋषि कपूर ने फिल्म डायरेक्टर मनमोहन देसाई के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर ऋषि कपूर ने मनमोहन देसाई के जन्मदिन पर शेयर की थी।

ऋषि कपूर ने अपनी मां कृष्णा राज कपूर को मदर्स डे विश करने के लिए काफी खूबसूरत तरीका अपनाया था। अपनी और उनकी एक यादगार तस्वीर शेयर की थी। कृष्णा राज कपूर की मृत्यु 2018 में हुई थी।

ऋषि कपूर फिल्म दूसरा आदमी के प्रीमियर पर कुछ इस अंदाज में दिखे थे। इस फिल्म में उनके अलावा, नीतू सिंह, राखी गुलजार, शशि कपूर भी थे।