Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते की ऐसे हुई थी शुरुआत, जानें लव स्टोरी

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते के लोग बहुत पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई थी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-17, 17:13 IST
tejasswi prakash and karan kundra wedding datails

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को बिग बॉस के बाद से बहुत पसंद किया जा रहा है। फिर चाहे कोई अवार्ड फंकशन हो या कोई डिनर, कपल हमेशा एक साथ नजर आता है। खास बात यह है कि तेजस्वी और करण ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को छपाने की कोशिश नहीं की है। आपने दोनों से जुड़ी कई फोटोज और बाते सुनी होगी लेकिन तेजस्वी और करण की लव स्टोरी क्या है, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी (Tejasswi and Karan Love Story)

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी के पीछे बिग बॉस 15 ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूं तो पहले भी दोनों कई बार आमने-सामने आ चुके थे लेकिन बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने के बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे नजदिकियां बढ़ती चली गई। ऐसा नहीं था कि दोनों का बीच में कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ लेकिन कपल ने हर बार अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढा।

इसे भी पढ़ेंःPhotos: खूबसूरत महल जैसा दिखता है तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का दुबई वाला घर

गहरा होता चला गया रिश्ता

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

बिग बॉस 15 के बाद से तेजस्वी और करण एक साथ नजर आने लगे। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते और स्वीकार किया और एक दूसरे के आगे खुलकर प्यार का इजहार किया। आज दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल जल्द ही शादी कर सकता है।

कब शादी कर रहे हैं तेजस्वी और करण

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

करण कुंद्रा ने हाल ही में रेडियो सिटी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो तो मार्च में ही तेजस्वी प्रकाश से शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन एक्ट्रेस ने नागिन 6 साइन कर लिया जिस वजह से वो शादी के लिए टाइम नहीं निकाल पा रही है। इसके बाद करण ने यह भी कहा कि वो तेजस्वी से फिल्म सिटी में भी शादी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःनागिन 6 फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का ऐसा रहा करियर, जानें

तो ये थी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की बेहद ही खूबसूरत लव स्टोरी। आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है, यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।