किसी भी महिला के लिए मां बनना इतना आसान नहीं होता। कहते हैं कि एक बच्चे को जन्म देना वास्तव में मां के लिए भी पुनर्जन्म के समान ही होता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि डिलीवरी के समय महिला को जो लेबर पेन होता है, वह यकीनन असहनीय होता है। एक स्त्री इतना अधिक कष्ट व दर्द सहकर बच्चे को दुनिया में लाती है और शायद इसलिए मां का दर्जा भगवान से भी उंचा माना गया है। जहां एक ओर स्त्री अत्यधिक दर्द सहकर नन्हे शिशु को जन्म देती है, वहीं दूसरी ओर स्त्री के लिए मां बनने की खुशी अलग ही होती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़े: फिल्म गली बॉय ऑस्कर 2020 की दौड़ से हुई बाहर, इस डॉक्युमेंट्री ने भी किया निराश
लेकिन बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया के दौरान मां को सिर्फ दर्द ही नहीं सहना पड़ता, बल्कि इस समय ऐसी कई अजीबो-गरीब चीजें भी होती हैं, जिसके बारे में स्वयं महिला को भी नहीं पता होता। आपने भी लेबर पेन के बारे में काफी कुछ पढ़ा या सुना होगा, लेकिन इन strange चीजों के बारे में आपको कोई नहीं बताएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ अजीबो-गरीब बातों के बारे में बता रहे हैं, जो महिला के साथ लेबर पेन और डिलीवरी के दौरान घटती हैं। यकीनन इस लेख को पढ़ने के बाद आप कहेंगी कि ऐसा भी होता है-
कई बार लेबर पेन के दौरान महिला मल त्याग करती है। सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन यह नार्मल है। जरा सोचिए कि जब आप एक संपूर्ण मानव शरीर को बाहर निकाल रही होती हैं तो आपको कितना अधिक जोर लगाना पड़ता है। स्टूल पास करते समय भी आपको उन्हीं मांसपेशियों पर जोर देना पड़ता है। ऐसे में लेबर पेन के दौरान अचानक ही मल त्याग हो जाता है। कई बार तो उस दौरान पेट में होने वाली हलचल के कारण महिला को बार-बार यह लगता है कि उसे वाशरूम जाना है।
यह विडियो भी देखें
कई बार किसी कारणवश महिला को सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देना पड़ता है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं को मतली या उल्टी का अहसास होता है। सी-सेक्शन के दौरान महिला को एपिड्यूरल दिया जाता है। एपिड्यूरल से भी रक्तचाप में कमी आ सकती है, जिसके कारण महिला को यह समस्या होती है।
किसी के सामने फार्टिंग करना वैसे तो लोग अच्छा नहीं समझते, लेकिन गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को गैस अधिक बनने लगती है। दरअसल, जैसे-जैसे गर्भ में बच्चा बड़ा होता है, वह चारों तरफ पुश करता है, जिसके कारण महिला को कई तरह की परेशानियां होती हैं। वैसे डिलीवरी के दौरान जब महिला अतिरिक्त जोर लगाती है, तो अधिकतर महिलाएं गैस पास करती हैं।
इसे भी पढ़े: ऑफिस स्ट्रेस को हैंडल करना नहीं है मुश्किल, Emotionally Intelligent लोगों के व्यवहार से सीखें
आपको शायद यकीन ना हो, लेकिन इस दौरान महिला एक ही समय में कई तरह की फीलिंग से गुजरती है। जहां एक ओर उसे काफी दर्द होता है, वहीं दूसरी ओर वह इस सब को जल्द से जल्द खत्म करना चाहती है। साथ ही लेबर रूम में जाते समय उन्हें डर व एंग्जाइटी भी होती है। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं को तो इस दौरान खुद पर व अपने पार्टनर पर काफी गुस्सा भी आता है। इस तरह की मिली जुली दुख, डर, तकलीफ, गुस्से व खुशी का अहसास शायद ही महिला को जीवन में कभी दोबारा हो।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।