Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:09 AM IST

इन सुपरहिट मूवीज में काम करने से मना कर चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा

कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए फर्स्ट च्वॉइस सोनाक्षी सिन्हा थीं, लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया।
Updated:- 2022-06-06, 15:12 IST
image

सलमान खान के अपोजिट फिल्म दबंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा की गिनती बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में होती है। अपने अब तक के फिल्मी करियर में सोनाक्षी सिन्हा ने कई किरदारों को परदे पर साकार किया है और दर्शकों ने भी उन्हें काफी पसंद किया है। सोनाक्षी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शायद यही कारण है कि सोनाक्षी को अक्सर फिल्मों के ऑफर आते हैं।

हालांकि, सोनाक्षी हर मूवी में काम करने के लिए हां नहीं करती हैं। कभी टाइम ना होने के कारण तो कभी कहानी व किरदार पसंद ना आने पर वह उसे मना कर देती हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें सोनाक्षी ने काम करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में जब किसी अन्य कलाकार ने उसी किरदार को निभाया, तो दर्शकों ने उसे काफी पसंद किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए पहले सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था, परंतु उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया-

हसीना पारकर 

Haseena paarkar film

सितंबर 2017 में रिलीज हुई फिल्म हसीना पारकर में मुख्य किरदार के रूप में श्रद्धा कपूर नजर आई थी। हसीना के किरदार में खुद को ढालने के लिए श्रद्धा ने खुद का पूरी तरह से मेकओवर किया था और एक गैंगस्टर की बहन के रूप में उनका लुक यकीनन काबिल-ए-तारीफ था।

इस फिल्म में श्रद्वा को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि यह रोल श्रद्वा से पहले सोनाक्षी सिन्हा को ऑफर किया गया था। लेकिन उस समय वह फोर्स 2 में बिजी थीं और इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

इसे ज़रूर पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े यह इंटरस्टिंग फैक्ट्स बना देंगे आपको उनका दीवाना

हाउसफुल 4 

Sonakshi sinha looks

हाउसफुल एक ऐसी बॉलीवुड कॉमेडी मूवी है, जिसके हर पार्ट को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत इस मूवी में भी सोनाक्षी के काम करने की चर्चा जोरों पर थीं। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें 2019 में रिलीज हाउसफुल 4 मूवी के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

उड़ता पंजाब 

जून 2016 में रिलीज हुई फिल्म ’उड़ता पंजाब’ में पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे को मुख्य रूप से उजागर किया गया था। यह एक सोशल अवेयरनेस बेस्ड फिल्म थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि पहले सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म में करीना कपूर का रोल ऑफर हुआ था, हालांकि कुछ कारणों के चलते उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया।  बाद में, करीना कपूर ने यह किरदार निभाया। फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आए थे।

 

रेस 2 

sonakshi sinha movies in hindi

रेस फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जनवरी 2013 में रिलीज हुई रेस 2 में सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल और अनिल कपूर प्रमुख भूमिका में थे। यह रेस का ही सीक्वल था।

इस फिल्म के लिए भी पहले सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था। लेकिन उस समय सोनाक्षी दबंग 2 फिल्म के कारण काफी बिजी थी और इसलिए उन्होंने फिल्म में एक्टिंग करने से मना कर दिया था। बता दें कि दबंग का सीक्वल दबंग 2 दिसंबर 2012 में रिलीज हुआ था। 

इसे ज़रूर पढ़ें- असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

 

तो आप किस किरदार में सोनाक्षी सिन्हा को देखना चाहते थे? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।