आनंद की इन खूबियों पर सोनम हुईं फ़िदा, शादी करने वाले लोगों को भी दिए टिप्स

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने वर्ष 2018 में शादी की थी और सभी जानते हैं कि सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। सोनम ने हाल ही में हमसे बातचीत में आनंद को हां कहने की वजह भी बताई और यह भी बताया कि आनंद की किन खूबियों के कारण दोनों एक हुए।
सोनम कहती हैं कि आनंद की सबसे खास बात जो मुझे काफी प्रभावित कर गई कि वह काफी इमोशनल इंसान हैं, परिवार को समझते हैं, साथ ही वह बहुत ही दयालु इंसान हैं। सोनम बताती हैं कि आनंद ठीक से एक्सरसाइज़ कर सकें इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवाए थे लेकिन, अब क्योंकि मुझे बाल पसंद हैं तो वह अपने बाल बढ़ा भी रहे हैं। पहली बार वह मुझे किसी योगी की तरह लगे थे।
इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर का लेटेस्ट साड़ी फैशन आपको कर देगा क्रेजी
आनंद को गुस्सा बिलकुल नहीं आता वो बहुत दयालु इंसान हैं
सोनम कहती हैं कि मैं हर छोटी बड़ी चीज़ों को लेकर एक्साइटेड हो जाती हूँ, आनंद उतने ही शांत रहते हैं। वह कभी अपना टेम्पर नहीं खोते हैं, वह बहुत अच्छे इंसान हैं। सोनम कहती हैं कि मैंने उन्हें कभी गुस्सा करते नहीं देखा है। ज़िंदगी में आपको एक अच्छे इंसान को ही अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहिए।
बहुत सारे ऐसे लड़के और लड़कियां हैं, जो ग़लत कारणों से शादी कर लेते हैं और ग़लत इन्सान को चुन लेते हैं और फिर बाद में उसे लेकर पछताते हैं। कई लोग कई बार प्रेशर की वजह से भी शादी कर लेते हैं, सोचने लगते हैं कि मेरी उम्र हो रही है तो समझौता कर लेते हैं। सोनम कहती हैं कि अगर आप सही इंसान के लिए रुक सकती हैं तो उससे बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है।
आनंद और मैं पहले अच्छे दोस्त हैं फिर पति-पत्नी
यह सच है कि मैं खुद को लकी मानती हूं कि मुझे सपोर्टिव परिवार मिला, जो मेरे नज़रिए की इज़्ज़त करता है और फ्रीडम देता है। वहीं उनके जीवनसाथी के रूप में भी आनंद उनकी सोच को प्राथमिकता देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कहती हैं कि हम दोनों पहले अच्छे दोस्त हैं, बाद में पति-पत्नी और यही हमारे रिश्ते की खूबसूरती है। सोनम ने अपने फ़िल्मी करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि उन्हें अपने करियर में वैसी फिल्में भी करने का मौका मिल रहा है, जो कि League से बिलकुल हटके हैं। उन्हें इस तरह के चैलेंजिंग रोल को स्वीकारने में और निभाने में काफी मज़ा आता है।
All images courtesy: Instagram.com (@sonamkapoor)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।