पहले खुद को खुश करो फिर दुनिया को, हर लड़की सोनल चौहान की ये बातें ध्यान में रखनी चाहिए

आज की जनरेशन में लड़कियां अपने करियर और अपने सपनों की तरफ बढ़ना तो सीख गई हैं लेकिन इन रास्तों में उनकी रुकावटें कम नहीं हुई हैं और कभी-कभी तो वो खुद अपनी रुकावट बन जाती हैं। लोग क्या कहेंगे, इसका डर आज की लड़कियों में भी है और यही सोच कर यें आगे नहीं बढ़ पातीं। इसके चलते डिप्रेशन और कई मानसिक बीमारियों का होना भी काफी बढ़ गया है। इस बारे में हाल ही में हमारी बात हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान से।

सोनल ने भी हमसे यही कहा कि हम भले ही कितने भी मॉडर्न हो गए हों लेकिन, ये आसपास के लोग और रिश्तेदारों की सोच हमें आज भी दबा देती है। सोनल ने इस बातचीत के दौरान बताया कि कैसे हर लड़की को अपना ध्यान पहले रखना चाहिए, ये समझना चाहिए कि खुद को खुश रखना कितना ज़रूरी है और यह क्यों ज़रूरी है, आइए सोनल से ही जानते हैं-
सोशल प्रेशर पर ध्यान ही न दें

सोनल ने कहा कि लोग आपको आपकी उम्र के हिसाब से जज करते हैं। पहले आपको कहेंगे कि पढ़ाई ही सब कुछ है, कहीं और ध्यान मत दो, फिर एक उम्र के बाद आपको कहेंगे कि पढ़ाई सब कुछ नहीं होती। फिर कहेंगे कि अब सेटल हो जाओ, उसमें भी आपकी ज़िन्दगी भर का साथी वो ही आपको ढूंढकर देंगे। अजीब नहीं है ये? मेरा यह कहना है कि आपको ये सोशल प्रेशर लेने की ज़रूरत ही नहीं है। लोगों की डिमांड कभी खत्म नहीं होती, कभी ये तो कभी वो। जब आप रेडी हैं तो ही कोई फ़ैसला लें, हमें अपनी नई जनरेशन को भी उनके फैसले खुद लेने के लिए कहना चाहिए। उनके फ़ैसलों का सम्मान करना चाहिए। सोशल प्रेशर से आज नहीं तो कल लड़कियां रोती ही हैं।
पहले खुद को खुश, करें फिर दुनिया को

सोनल ने आगे कहा कि हमारे यहां भारत में लड़कियां जब बड़ी हो रही होती हैं तब से उन्हें कहा जाता है कि तुम्हारे पापा यह चाहते हैं इसलिए तुम ये पढ़ाई करो। जो अपने से पहले दूसरों की ख़ुशी का ध्यान रखती है वही अच्छी लड़की है। लेकिन, रिएलिटी ये है कि आप कब तक दूसरों की ख़ुशी में खुश रह सकते हैं। अगर लड़की खुश नहीं है तो वो अपने घर वालों को, आसपास के लोगों को खुश रख ही नहीं सकती। अगर आपको अपनों की ख़ुशी की परवाह है तो पहले खुद को खुश करें और फिर दुनिया को। आप कितने भी Giving नेचर के हों, लेकिन थोड़ा समय अपने लिए निकालें, जो अच्छा लगे वो करें। अपनी हॉबीज़ को कभी ना छोड़ें... ये आपको किसी भी हाल में खुश रखती हैं।
Image Courtesy: Instagram (@sonalchauhan)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।