Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

श्लोका मेहता की बचपन से लेकर कॉलेज तक की अनदेखी तस्वीरें

अगर आप भी श्लोका के बचपन और कॉलेज टाइम की तस्वीरें देखेंगी तो आपको भी यही लगेगा कि श्लोका मेहता के चेहरे की मासूमियत अभी भी बनी हुई है। 
Updated:- 2019-03-10, 13:52 IST
shloka mehta unseen photos

श्लोका मेहता के बारे में नीता अंबानी ने एक बात कही थी, “आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की और कोई हो ही नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वो 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक में श्लोका में काफी बदलाव हुए मगर उसके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं वहीं आज मेरे घर की बहू बनने जा रही है। मैं और पूरा अंबानी परिवार श्लोका का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहा है।“ 

shloka mehta unseen photos

अगर आप भी श्लोका के बचपन और कॉलेज टाइम की तस्वीरें देखेंगी तो आपको भी यही लगेगा कि श्लोका मेहता के चेहरे की मासूमियत अभी भी बनी हुई है। अंबानी फैमली में ईशा अंबानी के बाद अब एक और शादी होने वाली है। आकाश अंबानी जल्द ही श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों की शादी 9 मार्च को मुंबई में होगी। 

इसे जरूर पढ़ें: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की 5 रोमांटिक तस्वीरें, इस तरह किया आकाश ने अपने प्यार का इजहार

shloka mehta unseen photos

अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की थी। दोनों की मुलाकात सबसे पहले धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। दोनों के बीच पहले से ही अच्छी दोस्ती है। 

इसे जरूर पढ़ें: श्लोका मेहता ने ऐसे बनाया अपनी शादी से पहले अपनी ननद ईशा और सास नीता अंबानी से रिश्ता

shloka mehta unseen photos

साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी श्लोका को बचपन से पसंद करते थे। श्लोका मेहता ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। 

shloka mehta unseen photos

आकाश और श्लोका दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी में श्लोका को गोवा में प्रपोज किया था। सूत्रों के अनुसार आकाश ने श्लोका को सनसेट के टाइम प्रपोज किया था। श्लोका मेहता का अपनी ननद ईशा अंबानी और सांस नीता अंबानी के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। 

 

inside

आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही श्लोका मेहता अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को जानती थी। खासतौर पर वो ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच नंनद भाभी से पहले बेस्ट फ्रेंड वाला रिश्ता है जो आप अक्सर तस्वीरों में देखते होंगे। श्लोका आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। ईशा और श्लोका दोनों ट्रिप पर भी साथ जाया करती थीं और कई बार दोनों को साथ में पार्टी करते देखा गया है।  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।