सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है और जल्द ही तेंदुलकर परिवार में शहनाई बजने वाली है। अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सानिया की और अर्जुन की बहन सारा की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। बताया जा रहा है कि सानिया और अर्जुन की सगाई 13 अगस्त को हुई है और दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चलिए, आपको बताते हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू कौन हैं और वह क्या कुछ करती हैं।
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक?
अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सानिया मुंबई के जाने-माने बिजनेस परिवार के ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध कारोबारी रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल, एक आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट ब्रांड का मालिक है। दोनों की शादी को लेकर अभी कोई डेट सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें-क्या आपने कभी सोचा है IPL के एक मैच में Cricket Commentator कितना पैसा कमाते हैं? आप सिर चकरा देगा यह आंकड़ा
बिजनेसवुमेन हैं सानिया चंडोक
View this post on Instagram
सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक ने खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। वह खुद भी एक बिजनेसवुमेन हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया था और मुंबई में उनका स्पा, पेट सलून और स्टोर भी है। वह Mr. Paws Pet Spa & Store में पार्टनर और डायरेक्टर हैं। बताया जा रहा है कि सानिया और अर्जुन के परिवार के रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं और अर्जुन की बहन के साथ भी सानिया का अच्छा रिश्ता है।
दोनों की सगाई को काफी प्राइवेट रखा गया था, ऐसे में सचिन तेंदुलकर या उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या फोटो सामने नहीं आई है। सानिया सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहती हैं और उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है। सारा तेंदुलकर संग सानिया चंडोक की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि सानिया का तेंदुलकर परिवार संह रिश्ता काफी पुराना है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों