Things Equal To God: हिन्दू धर्म में 18 महा पुराण हैं। इन्हीं में एक है गरुड़ पुराण। गरुड़ पुराण में ऐसी कई रोचक बातें बताई गई हैं जो न सिर्फ जीवन में रहते हुए लाभ प्रदायक हैं बल्कि मरने के बाद भी कहीं न कहीं ये बातें हमसे जुड़ी रहती हैं।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का ये कहना है कि गरुड़ पुराण की बातों को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो न सिर्फ व्यक्ति आनंद में जीता है बल्कि उसे कई जन्मों में एकत्रित पुण्यों का फल एक ही जन्म में मिल जाता है जिससे उसे मरने के बाद भगवान के चरणों में स्थान प्राप्त होता है।
इसी कड़ी में आज हम आपको हमारे एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ये बताने जा रहे हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें देखने मात्र से भगवान को देखने जैसा सुख और कई अनुष्ठानों एवं पूजा पाठ के बराबर पुण्य मिलता है।
हिन्दू धर्म में गाय को मां के समान माना जाता है। गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। इसी कारण से पूजा पाठ के दौरान गाय के दूध का ही इस्तेमाल किया जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार जिस भी व्यक्ति को सुबह काम पर जाने से पहले गाय के दूध के दर्शन हो जाते हैं उसका व्यक्तित्व हमेशा लांछन रहित रहता है। दूध के समान ही उस व्यक्ति का चरित्र स्वच्छ और पवित्र बना रहता है।
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब गाय किसी व्यक्ति के समक्ष अपने खुरों से जमीन को कुरेदे। गरुड़ पुराण (गरुड़ पुराण से जानें मृत्यु के बाद का सच) के अनुसार, गाय को ऐसा करते अगर कोई व्यक्ति देख ले तो सिर्फ पुण्यों के साथ साथ भगवान की असीम कृपा की भी प्राप्ति होती है।
गाय के चरणों में अग्र भाग में आकाशचारी देवता स्थित हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सुबह अपने काम पर जाते समय गाय के पैरों के दर्शन कर ले तो उसे समाज में सर्वोच्च मान सम्मान प्राप्त होता है और वह व्यक्ति सफलता के अपार शिखर तक पहुंचता है।
यह विडियो भी देखें
गौ मूत्र को धार्मिक एवं आयुर्वेदिक दोनों ही दृष्टि में पवित्र और लाभकारी माना गया है। ऐसे में जो भी व्यक्ति गौ मूत्र के दर्शन कर ले या गौ माता को इस अवस्था में देख ले उसके जीवन के तो व्यारे-न्यारे हो जाते हैं। उस व्यक्ति के जीवन में धन वर्षा (इन उपायों को करने से होगी धन वर्षा) होती है और उसके भाग्य के सितारे जोरों-शोरों से चमकने लगते हैं।
तो ये थी वो चीजें जिनके दर्शन करने मात्र से व्यक्ति को पूजा करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।