फिल्मों में अपने काम के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने रिलेशनशीप को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा हो भी क्यों न! हम में से बहुत सारे लोग इस बात पर नजर रखना पसंद करते हैं कि बॉलीवुड में कौन किसके साथ डेटिंग कर रहा है और कौन, किस सेलिब्रिटी से शादी कर रहा है। वैसे, मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि हमारे बॉलीवुड फैन्स को अपने फेवरेट सेलेब्स के अफेयर्स के बारे में जानकारी होगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बॉलीवुड में कुछ ऐसे सीक्रेट लव अफेयर्स भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।
जी हां बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमर से भरपूर है, जिसमें सेलिब्रिटी पर हमेशा हर किसी की नजर रहती है। सुर्खियों में रहने के अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन एक बात जो हमेशा सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहती है, वह सेलिब्रिटीज की लव लाइफ है। आपने कई फेमस सेलिब्रिटीज की डेटिंग के बारे में सुना होगा, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ लव अफेयर्स अभी भी सीक्रेट बने हुए हैं। हालांकि, वे अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, फिर भी उनके पिछले लव अफेयर्स सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं। आइए ऐसे ही 5 सेलेब्स और उनके छिपे हुए रिलेशनशीप पर एक नजर डालें जो निश्चित रूप से आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
इसे जरूर पढ़ें: इन 7 हिरोइनों से जुड़ चुका है अक्षय कुमार का नाम, ये रहे हैं चर्चित अफेयर
आमिर खान और पूजा भट्ट
'दिल है कि मानता नहीं' फिल्म 1991 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित कॉमेडी लवस्टोरी है। यह गुलशन कुमार द्वारा निर्मित की गई थी और पूजा भट्ट की प्रमुख भूमिका वाली पहली फिल्म थी। फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान ने एक साथ काम किया था। हालांकि, दोनों के लव अफेयर के बारे में अभी भी कोई बात नहीं करता है। लेकिन फिल्मांकन के दौरान पूजा आमिर को पसंद करने लगी थीं और एक बार यह भी पता चला था कि आमिर के साथ उनका रिश्ता लव-हेट जैसा है।
दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले, दीपिका पादुकोण अपने मॉडलिंग के दिनों में निहार पांड्या के साथ रिलेशनशीप में थीं। दोनों की मुलाकात पहली बार मुंबई में एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों ने हिमेश रेशमिया की फेमस एल्बम 'आप का सुरूर' में भी साथ एक्टिंग की थी। 'ओम शांति ओम' में अपनी शुरुआत करने के बाद, दीपिका ने रणबीर कपूर को डेट करना शुरू कर दिया। निहार के साथ एक्ट्रेस का यह छिपा हुआ रिश्ता अभी भी एक सीक्रेट बना हुआ है क्योंकि बहुत कम लोग उनके लव अफेयर के बारे में जानते हैं।
अनुष्का शर्मा और जोहेब यूसुफ
अपने मॉडलिंग के दिनों के दौरान, अनुष्का शर्मा जोहेब यूसुफ के साथ रिलेशनशीप में थीं। जी हां अनुष्का शर्मा का पहला प्यार मॉडल जोहेब यूसुफ थे। दोनों के रिलेशनशिप में होने की बातें उनके स्ट्रग्लिंग समय से होती रही हैं। हालांकि, उन्होंने 'रब ने बना दी जोड़ी' में बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद अपने अतीत में मुडकर कभी नहीं देखा। अब, वह अपने पर्सनल और प्रोफेफशनल दोनों जीवन में खुश हैं। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की है।
रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक
आप में से कई लोग जानते हैं कि अवंतिका मलिक की शादी इमरान खान से हुई है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि उनका रणबीर कपूर के साथ अफेयर था? अवंतिका मलिक, रणबीर कपूर का पहला क्रश थीं। यहां तक कि रणबीर ने करण जौहर के फेमस चैट-शो 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में अपने क्रश के बारे में बताया था। यह भी कहा जाता है कि रणबीर अवंतिका से मिलने 'जस्ट मोहब्बत' के सेट्स पर भी जाया करते थे, जिसमें वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर रही थीं। हालांकि, उनका रिश्ता भी वक्त के साथ अधूरा रह गया था। दोनों में कम उम्र का खिंचाव था।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर सिंह का इन ग्लैमर गर्ल्स पर आया था दिल
रणवीर सिंह और आहना देओल
रणवीर सिंह और आहना देओल दोनों अब शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर ने एक बार हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल को डेट किया था। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान, रणवीर उनके साथ रिलेशनशीप में थे, लेकिन दोनों का रिश्ता कॉलेज के दिनों के बाद खत्म हो गया था।
बॉलीवुड से जुड़ी इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिदंगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Pinterest.com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों