Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

करीना की इन चीजों पर फिदा हैं सारा अली खान

सारा अली खान अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' से ही छाई हुई हैं और फिर 'सिंबा' में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई।
Updated:- 2019-02-04, 13:40 IST
sara ali khan relationship kareena kapoor  khan saif

सारा अली खान अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' से ही छाई हुई हैं और फिर 'सिंबा' में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई।  सारा अली खान बेबाकी से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार बार उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे जानकर उनके फैंस हैरान हैं। कभी सारा अपने पैरेंट्स के तलाक को लेकर बात करती हैं तो कभी करीना और अपनी बॉंन्डिंग को लेकर बातें करती हैं। 

sara ali khan relationship kareena kapoor  khan

सारा और करीना बॉन्डिंग

सारा अली खान का करीना कपूर खान से अपनी बॉन्डिंग को लेकर कहना है, “मैं करीना की सभी चीजें लेना चाहूंगी। मुझे उनका कलेक्शन बहुत पसंद है। खासतौर पर जूते। मैं करीना के सभी शूज लेना चाहूंगी। मैं करीना की डाई हार्ड फैन हूं। लोग मुझे कहते हैं कि तुमने करीना को दिल से मांगा इसलिए वे तुम्हारी स्टेप मॉम बनीं। करीना और मैं दोस्त हैं। करीना कभी मेरी मां बनने नहीं आई थीं और वे सिर्फ मेरे पिता की पत्नी है। ये सच है कि मेरे माता-पिता एकसाथ खुश नहीं रह सकते लेकिन वे अकेले काफी कूल और बिंदास हैं।“ यहां बता दें कि सारा अली खान तैमूर को भी बहुत प्यार करती हैं।

sara ali khan relationship kareena kapoor  khan

यहां आपको बता दें कि अभी हाल ही में सारा अली खान ने अपने पैरेंट्स सैफ और अमृता के तलाक लेने पर कहा था, “ऐसे घर में रहना कभी अच्छा नहीं होता जहां लोग खुश ना रहें। मेरे माता-पिता दोनों अभी खुश, बिंदास और कूल हैं। एक साथ होते तो वो ऐसे नहीं होते और मुझे लगता है कि उन्हें भी ये महसूस हो चुका है। शुक्र है कि अब मेरे पास एक के बजाय 2 खुशहाल घर हैं।“ 

इसे जरूर पढ़ें: सारा इस नेता के पौते को कर रही थीं डेट, इन्हीं के भाई से जाह्नवी कपूर ने भी किया था प्यार

एक शो में जब सारा अली खान से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंसने अपने क्रश का जिक्र किया था। उन्हों ने यह बात शेयर की है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड कौन है? सारा से पूछा गया 'वह सिंगल हैं?' इस पर सारा अली खान ने जवाब दिया 'वह सिंगल ही हैं।' साथ ही कहा, ‘मेरा दिल कभी नहीं टूटा है।' सारा ने यह भी बताया कि अब तक केवल एक बार वह रिलेशनशिप में थी। उन्हों ने बताया कि जिसके साथ वहट रिलेशनशिप में थी वह कांग्रेस राजनेता का पोता वीर पहाड़िया है।  सारा ने यह भी बताया कि उसने भी सारा को कभी हर्ट नहीं किया। 

इसे जरूर पढ़ें: अनिल कपूर ने पूछा एक लड़की को देखा तो कैसा लगा, अर्जुन ने फिर भी छिपाया अपना प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सारा अली खान पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहाड़िया को डेट कर चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने डेटिंग शुरू की थी लेकिन एक साल में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस बात का खुलासा करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी हुआ था। साथ ही सैफ अली खान ने यह बताया था कि वह सारा के ब्वॉयफ्रेंड से मिल चुके हैं और वो उसके साथ ड्रिंक भी कर चुके हैं। 

sara ali khan statement saif amrita

सैफ को अपनी बेटी के लिए चाहिए ऐसा पति 

जब सैफ से पूछा गया था कि वह सारा के ब्वॉयफ्रेंड से कौन से सवाल पूछेंगे तो सैफ ने पॉलिटिकल विचार और ड्रग्स  का जवाब दिया था। इसके अलावा सैफ अली खान ने कहा कि पैसे के बारे में भी पूछना जरूरी है अगर पैसे होंगे तो वह उनकी बेटी से शादी कर सकता है। 

 

सारा अली खान ने साल 2018 में अपना धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया। 2018 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई और दोनों ही सुपरहिट रहीं। हाल ही में ये चर्चा चल रही थी कि वे पिता संग 'लव आज कल' के दूसरे भाग में नजर आएंगी जबकी सैफ ने इन खबरों को गलत बताया है। 

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान इन खबरों से काफी ज्यादा आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा है कि ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। यहां तक कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि ये सारी अफवाहें कहां से आ रही हैं।

सैफ अली खान सारा संग करण जौहर के शो में आए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के रोचक बातें शेयर की थीं। सारा ने करीना और तैमूर संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बातें की थीं। सैफ संग काम करने पर सारा ने कहा, “मैं अब्बा के साथ काम करना पसंद करूंगी लेकिन फिल्म में मेरे और अब्बा के कैरेक्टर के मायने होने चाहिए। सिर्फ एक औपचारिकता मात्र के लिए फिल्म नहीं बननी चाहिए।“

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।