Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

अर्जुन कपूर की फैमिली में हुई मलाइका अरोड़ा की एंट्री, चाचू संजय कपूर के घर में हुआ वेलकम

मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता अब आगे बढ़ रहा है। पहली बार फैमिली पार्टी में अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ थामते हुए एंटर हुए और उनके चाचू ने मलाइका का अपनी फैमिली में वेलकम किया।
Updated:- 2019-01-03, 16:41 IST
sanjay kapoor welcome malaika arora in his family with arjun kapoor main

सलमान खान के भाई अरबाज़ खान से डिवोर्स के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम बार-बार अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। ये तो सब जानते हैं कि अर्जुन कपूर जब हीरो भी नहीं बनें थे और सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को डेट कर रहे थे तब से अर्जुन और मलाइका का नाम एक दूसरे के साथ कई बार जु़ड़ा। मलाइका अरबाज़ खान की पत्नी थी और एक बेटे की मां ऐसे में अर्जुन कपूर के साथ उनका नाम जुड़ना सिर्फ गॉसिप ही कहा जा रहा था। 

मलाइका और अरबाज़ ने साल 2017 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। तब से अरबाज़ थान जॉर्जिया के साथ बार-बार दिखे तो मलाइका अरोड़ा को बार-बार अर्जुन कपूर के साथ स्पोट किया गया। हालांकि ऐसा कहा जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर की फैमिली ने पसंद नहीं किया जा रहा है। खासकर अर्जुन कपूर की बहन सोनम कपूर अपने भाई के लिए पिछले कुछ समय से एक अच्छी लड़की ढूंढ रही थी। सोनम जैकलीन फर्नांडिस की बेस्ट फ्रेंड हैं उन्होंने ये भी कोशिश की थी कि अर्जुन के साथ जैकलीन की बात बन जाए लेकिन प्यार के आगे सोनम की ये कोशिश नाकाम रही। 

malaika arjun kapoor dating 

अर्जुन कपूर के दिल में सिर्फ एक ही नाम था और वो था मलाइका अरोड़ा का जो पहले खान थी और अब डिवोर्स के बाद सिंगल हो चुकी हैं। ऐसे में अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में कोई लीगल प्रोब्लम तो नहीं है लेकिन फैमिली इनके रिश्ते को कब समझेगी और अपनाएगी इस बात को लेकर पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाएं ज़ोर-शोर से चल रही थी। 

arjun kapoor malaika arora hand in hand new year party

न्यू ईयर पार्टी के लिए अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़कर उन्हें अपने चाचू संजय कपूर के घर लेकर गए। संजय कपूर के साथ उनकी पत्नी महिप कपूर और करन जौहर और अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा हैं। उन्होंने इस पिक्चर को इंस्ताग्राम में पोस्ट करके हुए कैप्शन में लिखा फैमिली और साथ में एक दिल भी बनाया। यानि दिल से कपूर फैमिली में मलाइका की एंट्री हो चुकी है। श्रीदेवी के जाने के बाद हालांकि पापा बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर के रिश्तों में काफी सुधार आया था लेकिन अब मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर पापा बोनी कपूर क्या कहते हैं इसे जानने का इंतज़ार को उनका हर फैन जरुर करेगा। 

 

खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन कपूर ने मिलकर मुम्बई में एक अपार्टमेंट खरीदा है और दोनों इस साल शादी करके अपना घर बसाने के बारे में भी सोच रहे हैं। अब बॉलीवुड के गलियारों से आने वाली खबरों को कितना यकीन किया जा सकता है इस बारे तो कुछ नहीं कह सकते लेकिन इन दिनों बॉलीवुड में हर जगह इन्हीं के रिश्तों की चर्चा हो रही है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।