Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

साइना नेहवाल बनेंगी दुल्हन, ऐसा दिखता है उनका शादी का कार्ड

साइना नेहवाल जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी।
Updated:- 2018-11-26, 18:41 IST
saina nehwal wedding

साइना नेहवाल जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। उन्होंने बैडमिंटन स्टार परुपल्ली कश्यप को जीवनसाथी चुना है। साइना की शादी 16 दिसंबर को होगी। ऐसी खबर है कि इस शादी में गिने-चुने लोग ही बुलाए जा रहे हैं। शादी के हफ्ते भर बाद 21 दिसंबर को धूमधाम से रिसेप्शन होगा जिसके लिए बाकी मेहमानों को निमंत्रण भेजा जाएगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, दोनों ही परिवार इन दिनों शादी की तैयारियों में बिजी हैं। शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे दोनों टेनिस खिलाड़ी हैदराबाद से हैं। वे तकरीबन 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले तक उन दोनों से जब भी कोई इस बारे में पूछता था, तब वह ना तो अपनी रिलेशनशिप की पुष्टि करते और ना ही उस पर इंकार जताते थे। 

saina nehwal wedding card

इस साल बनेंगी साइना दुल्हन 

साइना इस साल 16 दिसंबर को पी. कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी लेकिन ये शादी बेहद ही निजी समारोह में की जाएगी। शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को ग्रेंड पार्टी की जाएगी। कुछ समय पहले भी साइना और पी. कश्यप के अफेयर के चर्चें हुए थे। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। 

saina nehwal wedding card

दोस्ती प्यार में बदल गई 

जब साइना और पी. कश्यप के अफेयर के चर्चें होते थे तो ऐसे में पी. कश्यप कई बार सफाई देते हुए नजर आते थे। साइना और पी. कश्यप हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

साल 2005 में दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब उन्होंने पी.गोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। साइना 20 बड़े टाइटल्स को जीतकर जहां भारतीय बैडमिंटन की सुपरस्टार बन चुकी हैं वहीं कश्यप भी काफी अच्छा खेलते हैं। पी. कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट वे अपने नाम कर चुके हैं।

saina nehwal wedding card

32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। हालांकि कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा जिस कारण उन्हें रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली। 

 

यहां आपको बता दें कि साइना नेहवाल के ऊपर बायोपिक भी बनने जा रही हैं और इसमें श्रद्धा कपूर उनका रोल प्ले करेंगी। इस बायोपिक को लेकर श्रद्धा कपूर का कहना है, “अगर किसी रियल लाइफ हीरो की जिंदगी का किरदार करना है कि उसके लिए काफी मेहनत करती पड़ती है ताकि पर्दे पर दर्शक भी पसंद करें। साइना नेहवाल का किरदार करना मेरे लिए आसान काम नहीं है। इसके लिए मैं हर दिन ट्रेनिंग ले रही हूं।“ 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।