Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:30 AM IST

पाकिस्तान पर बात करने के दौरान छलक पड़े इस एक्ट्रेस के आंसू, हाफिज सईद पर भी बरसी

पाकिस्तान का नागरिक होना कितने दुख की बात है इसका अंदाजा हम में से कोई नहीं लगा सकता। वैसे भी दुख जिस पर बीतता है वही उस का दर्द जान पाता है। इस दर्द को हाल ही में लाइव टीवी पर बयां किया है पाकिस्तानी एक्ट्रेस- Saba Qamar ने। 
Updated:- 2018-01-18, 12:19 IST
saba qamar crying

पाकिस्तान का नागरिक होना कितने दुख की बात है इसका अंदाजा हम में से कोई नहीं लगा सकता। वैसे भी दुख जिस पर बीतता है वही उस का दर्द जान पाता है। इस दर्द को हाल ही में लाइव टीवी पर बयां किया है पाकिस्तानी एक्ट्रेस- Saba Qamar ने। 

Saba Qamar ने फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इन्होंने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान अपने पाकिस्तानी होने पर जिस तरह की उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है उसके बारे में खुलकर अपने दिल की बात की। दिल का दर्द बयां करने के दौरान Saba के आंसू भी छलक पड़े। दर्द इतना गहरा था कि उन्होंने पूरी घटना के बारे में रोते हुए ही बताया। 

लाइव शो पर रोते हुए बयां किया दर्द

Saba Qamar ने लाइव शो पर रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने इस शो पर विस्तार से बताया कि उन्हें पाकिस्तानी होने पर किस तरह से शर्मिंदा किया जाता है जो कि उनके लिए काफी दर्दनाक होता है। इस शो के दौरान उन्होंने कहा कि हम नारे लगाते हैं, पाकिस्तान जिंदाबाद... पाकिस्तान ये तो पाकिस्तान वो... लेकिन जब हम बाहर जाते हैं तो एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर जिस तरह से हमारी चेकिंग होती है इसके बारे में सोचने से ही शर्म आ जाती है। मुझे खुद पर ही काफी अपमानित महसूस होता है। 

saba qamar inside

दरअसल Saba Qamar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इन्होंने पाकिस्तान के एक चैनल को इंटरव्यू दिया था। लाइव इंटरव्यू के दौरान ही वे बुरी तरह रो पड़ीं। जानिए क्या है पूरा मामला....

जब उन्हें रोक लिया गया था

Saba ने एक घटना के बारे में बात की जहां उन्हें उनके सहयोगी कलाकारों के जाने के बाद भी उन्हें चेकिंग के लिए रोका रखा था और वो भी केवल इसलिए क्योंकि वे पाकिस्तान से थीं। वे कहती हैं, 'मुझे याद है जब मैं अपनी शूटिंग के लिए जॉर्जिया की राजधानी, तिब्लिसी गई थी। यहां मुझे एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था जबकि मेरे साथ आए इंडियन क्रू के सदस्यों को जाने दे दिया गया था। ऐसा मेरे पासपोर्ट की वजह से हुआ था। क्योंकि मेरा पासपोर्ट पाकिस्तान का था। फिर इन्वेस्टिगेशन हुई, मेरा इंटरव्यू हुआ और फिर मुझे जाने दिया गया। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि क्या है हमारी इज्जत और क्या है हमारी पोजिशन। हम दुनिया में कहां स्टैंड करते हैं।' 

सबा आलम ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को  ट्विटर पर सबा आलम नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। उसी के बाद से यह मीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

कुछ ऐसा ही दर्द कई बार शाहरुख खान भी कई बार मीडिया के सामने बयां करते हुए नजर आए हैं, जब उन्हें मुस्लिम होने के कारण बाहर के देशों के एयरपोर्ट में रोक लिया जाता है। खैर मुस्लिम होने और पाकिस्तान का मुस्लिम होने में भी काफी फर्क है तभी सबा के इस वीडियो को ट्वीटर में शेयर करते हए एक यूज़र सबा आलम लिखती हैं कि 'केवल सबा ही नहीं सभी पाकिस्तानी लोगों को यह शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। हमारे बच्चों को मक्खियों की तरह मार दिया जाता है और इस आतंक के खिलाफ हमें इंसाफ भी नहीं मिलता। हाफिज सईद जैसे आंतकी खुलेआम घूमते रहते हैं और बेबस होकर सिर्फ देखते रह जाते हैं।'

इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।