इस तरह सजाएं राखी की थाली

रक्षा बंधन का दिन भाई- बहनों के लिए काफी खास होता है। इन दिन सभी बहनें अपने भाई को राखी बाधंती हैं। वह जिस थाल से अपनी भाई की आरती करती है वह उसे भी सजाती हैं। रक्षा बंधन बहन भाई के अटूट प्रेम और एक दूसरे के लिए उनके समर्पण का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर राखी की थाली बेहद विशेष मानी गई है। यह भी कारण है कि बहने अपनी भाई के लिए थाली सजाती हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस रक्षा बंधन अपनी राखी की थाली को सजा सकती हैं।
राखी की थाली में किन चीजों को रखें?

- तिलक के लिए कुमकुम और अक्षत।
- गंगाजल रखें।
- दीपक जरूर रखें।
- राखी रखें।
- मिठाईयां रखें।
- नारियल भी रखें
- रक्षा सूत्र।
किस तरह सजाएं राखी की थाली? (How To Decorate Rakhi Ki Thali)

- राखी की थाली सजाने के लिए गोटेदार कपड़ा चिपका लें।
- कुंदन की मदद से थाली के साइड में सजावट करें।
- शीशे और सितारे थाली के बीच में चीपका सकती हैं।
- आप चाहे तो थाली के बीच में स्वास्तिक भी बना सकती हैं।
- इसके बाद थाली के साइड में सभी सामानों को रखें और बीच में दिया रखें।
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan पर बहन को दें ये गिफ्ट्स, भविष्य में मिलेगा फायदा
फूलों से सजाएं थाली
- आप गुलाब के फूलों से भी थाली की सजावट कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप चाहे तो पूरी थाली में फूल की पंखुड़ियों भी रख सकती है। यह काफी खूबसूरत लगता है।
- आप आधी थाली पर लाल गुलाब और आधी थाली पर पींक गुलाब रख सकती है।
इसे भी पढ़ें- गिफ्ट में भूलकर भी न दें ये 8 चीजें, पड़ सकती है रिश्तों में दरार
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।