Happy Sawan Wishes 2022: सावन के पावन महीने में शिव भक्ति में रहें मगन, अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में आप अपने करीबियों को ये शुभकामना संदेश भेजें और उनके बेहतर जीवन की कामना करें।
Updated:- 2022-07-13, 13:20 IST
image

सावन के पावन महीने की शुरुआत होने वाली है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। जहां पूरे महीने में भक्त प्रभु की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा सावन का खूबसूरत मौसम प्रेमी जोड़ों और जीवनसाथी के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इन दिनों में बारिश की रिमझिम और पार्टनर का साथ मौसम को और सुहाना बना देता है।

ऐसे में अगर आप इस मौसम में अपने अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए ये सावन से भक्तिमय और प्रेम से भरे संदेश लेकर आए हैं। इन्हें आप अपने करीबियों और अपनों के साथ शेयर कर सकती हैं।

सावन के भक्ति कोट्स

Happy Sawan Wishes  In Hindi

जिसके मन में शिव समाए

उसे दूजा कौन भाए

जो लीन शिव की भक्ति 

उसे किसका डर सताए

आपको सावन महीने की शुभकामनाएं

 

Quotes For Sawan
 

जिस पर बनी रहे शिव की छाया

उसने सबकुछ है पाया 

जो रहे शिव का भक्त सदा

काल भी उससे घबराया

Sawan Wishes

भोलेनाथ की भक्ति में डूबा सारा संसार है

जिसे कहें सब सावन महीना

वह शिव का त्योहार है

 इसे भी पढ़ें- राखी पर अपने प्‍यारे भाईयों को भेजें ये प्‍यार भरी शुभकामनाएं

 

सिर पर जब तक हाथ शिव का 

जीवन में फिर क्या दुख है

कुछ और सोचूं क्यों भला 

जब प्रभु मेरे सम्मुख

 

Sawan  Wishes
 

शिव मेरा जीवन तुम्हारा

तुम इसे संवार दो

मैं उलझा मोह में 

तुम मेरे मन राह दो

 

सावन का महीना आया है

भक्तों का महीना आया है

शिव की भक्ति में राहत है

वह सुकून कहां मिल पाया है

इसे भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों और प्रियजनों को भेंजे ये देशभक्ति भरे शुभकामनाएं सन्देश

कैलाश में शिव बसे,

काशी में शिव मिले

कण-कण में शिव बसे 

मेरे मन शिव बसे

 

सावन का महीना, शिव की भक्ति

हम शंकर-शंकर ही सुमन करें

वो जो आदि हैं अनंत हैं

उन प्रभु का ही वंदन करें

सावन रोमांटिक मैसेज

ये सावन आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए

नई उमंगों की फुहार लाए

जो सदियों से एक-दूजे से बिछड़े रहे हों

ये मौसम उन्हें फिर से मिलवाए

 

sawan romantic wishes

बारिश की बौछारें रिमझिम

देखो सावन आया है 

पेड़ों पर झूले लगे हैं

मन में भंवरा खिल आया है

अबकी सावन जो मीत मिले

मन को सब कुछ भाया है

पंक्षी भी गाते लय में 

देखो सावन आया है।

 

तो ये थी कुछ ऐसी पंक्तियां जिन्हें सावान के मौसम में किसी करीबी या अपनों को भेज सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।