Sat Sep 12, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Small Balcony में उगाना चाहते हैं फल? ये प्लांट्स हैं बेस्ट, कम मेहनत में मिलेंगे ढेरों फ्रूट्स

अक्सर लोगों को लगता है कि घर की छोटी बालकनी में फल के पौधों को उगाना मुश्किल है, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 4 ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम मेहनत में ग्रो कर सकते हैं।
Updated:- 2026-04-27, 16:50 IST
best fruits to grow on balcony

Fruit Plant Name Grow In Small Balcony: शहरों में रहने वाले लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि छोटी बालकनी में पौधा उगाना मुश्किल होता है। अब ऐसे भले ही वह कितना भी पौधे के शौकीन हो, लेकिन प्लांट ग्रो करने में कतराते हैं, लेकिन अगर हन आपसे कहें कि आप छोटी बालकनी में न केवल फूलों के बल्कि फल के भी प्लांट लगा सकते हैं। बाजार से खरीदे गए फलों में अक्सर केमिकल का डर बना रहता है। ऐसे में अपने हाथ से उगाए गए फलों को खाने का मजा ही अलग होता है। अगर आपकी बालकनी भी छोटी है, परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 4 ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम मेहनत में ग्रो कर सकते हैं।

नींबू का पौधा करें ग्रो

Lemon-plant-in-garden-home

आप अपनी बालकनी में नींबू के पौधे को ग्रो कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी बड़ी जगह या बड़े गमले की जरूरत नहीं है। नर्सरी में आपको आसानी से नींबू की बौनी किस्म वाला पौधा मिल जाएगा। प्लांट लाने के बाद मीडियम आकार के ग्रोइंग बैग में लगाएं। इसे उस जगह रखें जहां 5-6 घंटे की अच्छी धूप आती हो।

इसे भी पढ़ें- लू के थपेड़ों से मर रहे हैं कीमती पौधे? गमलों पर लपेट दें 'जूट की बोरी', मिट्टी हमेशा रहेगी गीली और ठंडी

स्ट्रॉबेरी का लगाएं प्लांट को करें ग्रो

how-to-grow-strawberries-in-pot-in-hindi-1734694246416

अगर आप स्ट्रॉबेरी के शौकीन हैं, तो आप चाहें तो इसे अपनी छोटी सी बालकनी में ग्रो कर सकते हैं। इसे उगाना भी काफी आसान है। इसके लिए आप हैंगिंग या आयताकार बॉक्स वाला गमला ले सकते हैं।

अमरूद के प्लांट को करें ग्रो

how to grow amrud plant

आप सोच रहे होंगे कि अमरूद का पेड़ तो बहुत बड़ा होता है, लेकिन आजकल नर्सरी में अमरूद की बौनी वैरायटी मिलती है। इसे आप बड़े गमले या ग्रो-बैग में लगा सकते हैं। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, बस समय-समय पर जैविक खाद देते रहें। आप देखेंगे कि छोटे से पौधे में भी साल में दो बार खूब अमरूद लगेंगे।

अनार प्लांट को करें ग्रो

anar ka plant

अनार का पौधा दिखने में बहुत सुंदर होता है और इसमें आने वाले फूल आपकी बालकनी की शोभा बढ़ा देते हैं। गमले के लिए कोई भी हाइब्रिड किस्म चुनें जो कम ऊंचाई में फल देने के लिए जानी जाती है। अनार को तेज धूप बहुत पसंद है, इसलिए इसे बालकनी के सबसे धूप वाले कोने में रखें।

इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: मई-जून की गर्मी में उगा सकते हैं गुड़हल का पौधा, इन 3 बेसिक बातों का रखें ध्यान

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock, gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।