Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:09 AM IST

लू के थपेड़ों से मर रहे हैं कीमती पौधे? गमलों पर लपेट दें 'जूट की बोरी', मिट्टी हमेशा रहेगी गीली और ठंडी

लू के थपेड़ों से पौधों को बचाने के लिए गमलों पर जूट की बोरी लपेटने का सुझाव दिया गया है। यह तरीका मिट्टी को नम और ठंडा रखकर पौधों को गर्मी से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
Updated:- 2026-04-22, 15:57 IST
image

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है वैसे ही इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पौधों की हालत भी एकदम खराब होने लग जाती है। ऐसे में दोपहर की झुलसा देने वाली धूप और लू के थपेड़े न केवल मिट्टी की नमी को सोखते हैं बल्कि रुखापन भी आ जाता है, जिससे कीमती पौधे सूखकर मरने लगते हैं। कई बार दिन में दो बार पानी देने के बाद भी शाम तक पत्तियां मुरझा जाती हैं। अगर आप भी अपने गार्डन को लेकर परेशान हैं, तो एक बहुत ही सस्ता और देसी नुस्खा आपके बगीचे को फिर से हरा-भरा बना सकता है। हम बात कर रहे हैं पुरानी 'जूट की बोरी' की। आप उसे गमलों पर लपेटना शुरू करें, इससे बहुत फायदा होगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लू और गर्मी पौधों को जूट कैसे बचाती है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

लू और गर्मी से पौधों को कैसे बचाती है जूट की बोरी?

गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि गमले पर सीधे धूप पड़ती है। इससे गमले के अंदर की मिट्टी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है और पौधों की जड़ें उबल जाती हैं। जूट की बोरी एक इंसुलेटर की तरह काम करती है। जब आप इसे गमले के चारों ओर लपेटते हैं, तो यह सूरज की सीधी गर्मी को मिट्टी तक पहुंचने से रोक देती है। यह एक सुरक्षा कवच की तरह है जो पौधों की नाजुक जड़ों को लू के प्रभाव से बचाता है।

2 - 2026-04-22T151040.432

मिट्टी को गीला कैसे रखें?

बता दें कि जूट की बोरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पानी को लंबे समय तक रोक कर रख सकती है। जब आप गमले पर बोरी लपेटकर उस पर पानी का छिड़काव करते हैं, तो वह गीली हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें - छुट्टियों में जा रही हैं बाहर? पुरानी सूती टी-शर्ट से करें यह काम, पौधों को मिलता रहेगा पानी

 हवा चलने पर बोरी से पानी का Evaporation होता है, जिससे गमले के चारों ओर का तापमान गिर जाता है। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे हम गर्मियों में खस के परदे या कूलर का इस्तेमाल करते हैं। इससे मिट्टी के अंदर की नमी जल्दी नहीं सूखती और पौधा घंटों तक हाइड्रेटेड रहता है।

1 - 2026-04-22T151043.292

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले पुरानी जूट की बोरियों को साफ करें और उन्हें गमले के आकार के हिसाब से लंबी पट्टियों में काट लें।
  • गमले के चारों ओर बोरी को अच्छी तरह लपेट दें और किसी सुतली या धागे से बांध दें। ध्यान रहे कि बोरी गमले के ऊपरी हिस्से को भी थोड़ा कवर करें।
  • जूट के छोटे टुकड़ों को मिट्टी के ऊपर भी बिछा सकते हैं। अब जब भी आप पौधों को पानी दें, तो बोरी को भी अच्छी तरह गीला कर दें।

इसे भी पढ़ें - क्या सफेद कीड़ों ने खराब कर दिए हैं आपके पौधे? नीम का तेल छोड़िए, स्प्रे बोतल में भरें यह एक चीज और पाएं तुरंत छुटकारा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।