Gardening Hacks: मई-जून की गर्मी में उगा सकते हैं गुड़हल का पौधा, इन 3 बेसिक बातों का रखें ध्यान

Hibiscus Plant Growing Tips: मई और जून का महीना चिलचिलाती गर्मी और लू का होता है, जिसमें पेड़-पौधों को बचाना मुश्किल वाला काम होता है। कई बार तेज धूप के कारण पौधे सूखने या उनकी कलियां झड़ने लगती हैं, लेकिन, गुड़हल एक ऐसा सदाबहार पौधा है जो तेज धूप और गर्मी को भी झेल लेता है। इस पौधे पर खिले फूल न केवल देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि गार्डेन एरिया में चार-चांद लगा देते हैं। अगर आप गुड़हल का प्लांट का सोच है, लेकिन बढ़ते तापमान के कारण डर रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 3 आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पौधे की ग्रोथ के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
पौधे को रखने की जगह का सही चुनाव

तेज धूप होने के कारण हम सभी पौधों को उठाकर छांव वाली जगह पर रख देते हैं ताकि प्लांट जले या सूखे नहीं, लेकिन आपको बता दें कि गुड़हल के पौधों को अच्छी ग्रोथ के लिए 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। दोपहर के वक्त होने वाली तपन से इसे बचाना जरूरी है, क्योंकि इससे पत्तियां जल सकती हैं। आमतौर पर लोग इस प्लांट को खिड़की के पास अंदर साइड रख देते हैं। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे पौधे पर फूल नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: क्या तेज धूप में सूखने लगे हैं आपके पौधे? आज ही करें ये 5 काम और प्लांट्स को बनाएं फिर से हरा-भरा
मिट्टी का रखें खास ध्यान

गुड़हल के पौधे को भारी मिट्टी नहीं पसंद है। ऐसे में जब भी इस प्लांट को लगाएं, तब मिट्टी पर खास ध्यान रखें। इसके लिए गार्डन सॉइल, कंपोस्ट और रेत का परफेक्ट मिश्रण तैयार करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सॉइल मिट्टी में पानी के निकासी के लिए बेस्ट हो।
साथ ही गमले की मिट्टी के ऊपर सूखी घास, पुआल या सूखी पत्तियों की एक पतली परत बिछा दें। यह परत सूरज की सीधी रोशनी को मिट्टी तक नहीं पहुंचने देगी, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और जड़ों को ठंडक मिलेगी।
खाद का करें इस्तेमाल

अक्सर लोग गर्मी में जल्दी फूल पाने के चक्कर में पौधों को भारी केमिकल खाद दे देते हैं, जो इस मौसम में पौधे के लिए जहर साबित हो सकती है। मई-जून में गुड़हल को बहुत अधिक खाद की जरूरत नहीं होती है। इस समय सिर्फ ऑर्गेनिक खाद का ही प्रयोग करें। आप हर 15-20 दिनों में एक मुट्ठी वर्मीकम्पोस्ट या पुरानी गोबर की खाद दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- एलोवेरा की कटिंग में लौंग दबाने से क्या होता है? कमाल का यह हैक, रिजल्ट देख हो जाएंगी खुश
अगर आप भी अपनी बगिया में गुड़हल का पौधा लगा रहे हैं, इन बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।