Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

नई नौकरी ज्वॉइन करने से पहले HR से जरूर पूछें ये सवाल

नई नौकरी की शुरुआत करने से पहले कुछ चीजों की जानकारी लेना काफी ज्यादा जरूरी है। चलिए जानते है किन चीजों के बारे में आपको ज्वाइनिंग से पहले पता कर लेना चाहिए।   
Updated:- 2023-07-24, 16:40 IST
How do you decide which job is right for you

किसी भी कंपनी में जब आपकी नौकरी हो जाती है तो आप केवल सैलरी ही देखते हैं। अधिकांश लोग के साथ ऐसा ही होता है, खैर यहीं कारण है कि नौकरी के 4 से 5 महीने बाद ही आपको ऐसा लगने लगता है कि कहीं आपने जल्दबाजी में किसी गलत कंपनी में नौकरी तो नहीं कर ली। अगर आप भी नई नौकरी देख रही है तो आपके नौकरी ज्वॉइन करने से पहले कुछ चीजों के बारें में एचआर से पूछ लेना चाहिए। 

क्या होगी जिम्मेदारी

किसी भी कंपनी में नौकरी करने से पहले आपको एचआर से अपनी जिम्मेदारी के बारे में अच्छे से पता कर लेना चाहिए। आपकी क्या- क्या जिम्मेदारी होने वाली हैं। ताकि आगे किसी भी तरह की कन्फ्यूजन ना हो। इसके बाद ही आपको नौकरी के लिए हां कहना चाहिए। 

सैलरी से जुड़ी सभी बातें

question to ask hr before joining new organisation

सैलरी के बारे में पता करें लें। कंपनी अगर आपको 5 लाख का पैकेज दे रही है तो आप HR से जरूर पूछें की आपके सैलरी से कटने वाले अमाउंट के बाद आपको कितना पैसा मिलेगा। पीएफ, इनिशेटिव जैसी कई सारी चीजे प्राइवेट कंपनी में कट जाती है। इसलिए नौकरी की शुरुआत करने से पहले इन बातों के बारे में जान लें।(सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये काम)

इसे भी पढ़ें- अलग-अलग देश घूमने का है शौक तो ये 4 जॉब हैं आपके लिए बेस्ट

टीम के बारे में जान लें

अगर आप किसी टीम को लीड करने जा रही है तो पहले टीम के बारे में पता कर लें। टीम में कितने लोग है, किसका क्या काम है। इसके बाद ही किसी भी टीम को ज्वॉइन करें। कई बार हम सैलरी देखकर किसी भी नौकरी के लिए हां कह देते हैं। वहीं कुछ ही महीनों के बाद हमें पछतावा होने लगता है। इन चीजों के बारे में ऑफर लेटर मिलने के बाद ही आपको पता कर लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये काम, जरूर मिलेगी सफलता

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।