दीपवीर की शादी के बाद बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की है। दोनों की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं इसी बीच निक ने अपने भारत आने की खबर इंस्टाग्राम पर थर्सडे को शयर की और शुक्रवार सुबह ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी भी दे दी कि निक भारत पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि निक के भारत आते ही प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर मिठाइयां भी बांटी और साथ ही निक के भारत पहुंचते ही प्रियंका ने निक का प्यार भरा ग्रैंड वेलकम भी किया।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'तुम्हारा दूसरे घर में स्वागत है।' साथ ही प्रियंका ने यह भी लिखा कि पहली बार निक जब मुंबई आए थे तो प्रियंका उनकी गाइड थीं और उन्होंने निक को काफी घुमाया था। दूसरी बार जब निक भारत आए तो प्रियंका अपने काम में बिजी थी और निक खुद ही अपने दोस्तों से मिलने निकल जाते थे। वहीं अब यह निक की भारत में तीसरी ट्रिप और अब से भारत निक का दूसरा घर होगा। प्रियंका जो तस्वीर शेयर की है वह एक कार के अंदर की है और इस तस्वीर में प्रियंका ने निक के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं।
निक और प्रियंका की शादी की तारीखें नजदीक ही हैं और अब तो निक भी भारत पहुंच चुके हैं। निक के भारत आने की खुशी में प्रियंका ने एक ग्रांडडिनर का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रियंका ने अपने लगभग हर करीबी फैमिली मैमंबर को इनवाइट किया। इस डिनर की एक तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है और साथ ही उसमें अपनी फैमिली को शुक्रिया अदा किया है।
यह विडियो भी देखें
Read More: प्रियंका चोपड़ा पैरिस में कर रही हैं वेडिंग शॉपिंग, जानिए कैसे होंगे उनके वेडिंग शूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्स प्रियंका की क्रिश्चयन वेडिंग की है।
निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में निक ने दोनों हाथों में बैग्स पकड़ रखें हैं यह बैग ‘chopard’ ब्रांड का है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि निक ने प्रियंका के लिए शॉपिंग की है। वहीं प्रियंका भी अपने लिए शॉपिंग करने अपनी मदर के साथ पैरिस गई हुई हैं। वैसे निक ने प्रियंका के लिए क्या खरीदा है यह बात तो पता नहीं चल पाई हैं मगर, वह शॉपिंग करते वक्त तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
ढेरों एतिहासिक घटनाओं और रॉयल वेडिंग का विटनेस रह चुका राजस्थान के जोधपुर में मौजूद उम्मेद भवन पैलेस एक बार फिर किसी की शादी का गवाह बनने वाला है। यह शादी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की है। प्रियंका चोपड़ा के शादी के फंक्शन नवंबर के अंत से शुरू हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर को मेहंदी और लेडीज संगीत का कार्यक्रम होगा और 2 दिसंबर को शादी होगी। यह सारे कार्यक्रम जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ही होंगे। आपको बता दें कि उम्मेद भवर पैलेस को प्रियंका चोपड़ा ने अक्टूबर में ही फाइनलाइज कर दिया था और तब से यहां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।