निक जोनस के इंस्टाग्राम पोस्ट
निक जोनस ने न्यू यॉर्क से उड़ान भरते हुए अपना एक बूमरैंक बनाया है। इसमें वह काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर निक ने कैप्शन लिया है कि वह अब कुछ समय बाद न्यूयॉर्क लौटेंगे। जाहिर है कि उन्होंने भारत के लिए उड़ान भरी है और वह यहां अपनी दुल्हनिया यानी प्रियंका चोपड़ा को लेने के लिए आ रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिकन सिंगर निक जोनस बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रम 30 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगे।
इंडिया आने से पहले निक ने की प्रियंका के लिए शॉपिंग
निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में निक ने दोनों हाथों में बैग्स पकड़ रखें हैं यह बैग ‘chopard’ ब्रांड का है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि निक ने प्रियंका के लिए शॉपिंग की है। वहीं प्रियंका भी अपने लिए शॉपिंग करने अपनी मदर के साथ पैरिस गई हुई हैं। वैसे निक ने प्रियंका के लिए क्या खरीदा है यह बात तो पता नहीं चल पाई हैं मगर, वह शॉपिंग करते वक्त तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
मम्मी के साथ प्रियंका पैरिस में कर रही हैं वेडिंग शॉपिंग
प्रियंका दिल्ली में अपनी फिल्म स्काई इस पिंक की शूटिंग निपटाने के बाद अपनी मम्मी के साथ पैरिस में वक्त बिता रही हैं और साथ ही साथ शॉपिंग भी कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी में एक तस्वीर को अपडेट किया है। इस तस्वीर में सफेद रंग के कई शूज दिखाई दे रहे हैं। इस पिक्चर में उन्होंने कैप्शन लिखा है, "It's all happening." और इस तस्वीर पर अपनी स्टाइलिश दोस्ट मिमी कटरेल को टैग भी किया है। तस्वीर से जाहिर हो रहा है कि प्रियंका पैरिस में वेडिंग शॉपिंग कर रही हैं। साथ ही यह भी जाहिर होता है कि प्रियंका अपनी वेडिंग में जिमि चू ब्रांड के शूज पहनने वाली हैं। क्योंकि जो तस्वीर प्रियंका ने पोस्ट की है उसमें जूतों का ब्रांड साफ नजर आ रहा हैं। ऐसा भी हो सकता है कि प्रियंका इन जूतों को अपनी क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस के साथ पहने।
प्रियंका ले रही हैं वेडिंग गाइड की मदद
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक और तस्वीर शेयर की है और उसमें कैप्शन लिखा है कि वह अपनी वेडिंग के लिए वेडिंग रजिस्ट्री गाइड की हेल्प ले रही हैं। इसके बारे में उन्होंने पूरी जानकारी भी दी है। दरअसल, अपनी शादी के लिए वे इस गाइड की मदद ले रही हैं। प्रियंका लिखती हैं कि, वेडिंग रजिस्ट्री गाइड बनाने में खूब मजा आया। जो चाहिए था और जो जरूरी था वह सब कुछ एक ही जगह पर मिल गया।
कैसा होगा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्स प्रियंका की क्रिश्चयन वेडिंग की है।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों