Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ बेडरूम के निजी पलों की फोटो की शेयर, इसके बाद ये हुआ हाल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेडरूम की फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पति निक जोनस के बेहद करीब हैं। 
Updated:- 2019-02-05, 14:45 IST
priyanka chopra  shared personal bedroom photo

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेडरूम की फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पति निक जोनस के बेहद करीब हैं। प्रियंका कई बार निक जोनस के साथ बिताए गए निजी पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार उनके ऐसा करने पर कुछ और ही हाल हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है जिसका सबूत है इन्टरनेट पर वायरल हो रही तमाम तस्वीरें और ऐसी ही एक तस्वीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे देखकर आप भी यहीं कहेंगे 'परफेक्ट कपल' लेकिन प्रियंका के कुछ फैंस को ये फोटो पसंद नहीं आईं। 

प्रियंका का घर 

प्रियंका चोपड़ा कभी यूएस तो कभी मुंबई अपने घर और परिवार वालों से मिलती रहती हैं लेकिन यहां बता दें कि उनका घर ना तो मुंबई में है और ना ही यूएस में। बल्कि अब उनका घर है पति निक की बाहों में और यह हम नहीं प्रियंका द्वारा शेयर की गया पोस्ट कह रहा है। आप भी देखिए ये तस्वीर जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस की बाहों को अपना घर बताया है। 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें वों निक की बाहों में आराम कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है 'Home'

priyanka chopra  shared personal bedroom photo

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर से फैंस नाराज 

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को उनके कुछ फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर फैंस इस बात को लेकर परेशान दिखे कि आखिर सेलेब्रिटी की ऐसी निजी तस्वीरें लेता कौन है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, 'बेडरूम में फोटोग्राफर छिपा रखा है क्या’, एक और यूजर लिखते हैं, 'शायद ये तस्वीर प्रियंका की मां ने क्लिक की होगी'। 

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका-निक के हनीमून की 5 रोमांटिक तस्वीरें, देखिए

बता दें आजकल प्रियंका और निक की कैलीफोर्निया में समय बिताते भी कुछ फोटो सामने आई थीं। दोनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ एंज्वॉय करते दिखे। तस्वीरों में प्रियंका के जेठ-जेठानी जो और सोफी टर्नर भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका भले ही अपने काम के सिलसिले में कभी भारत तो कभी यूएस ट्रेवल करती रहती हैं लेकिन इन सभीं के बीच निक से मिलना और उनके साथ समय बीताना बिल्कुल मिस नहीं करतीं। 

priyanka chopra  shared personal bedroom photo

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी अपनी बेटी के साथ कई बार यूएस में दिखाई देती हैं। हाल ही में प्रियंका, निक और प्रियंका की मां ने कैलिफोर्निया में स्नो-फॉल का मजा लिया और इसकी तस्वीरें भी खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

priyanka chopra  shared personal bedroom photo

इन तस्वीरों में निक और प्रियंका बेहद खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ इस विंटर सीजन को उनके दोस्तों ने भी एन्जॉय किया। प्रियंका की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काय इज़ पिंक' में दिखाई देंगी जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म में दंगल गर्ल जाययरा वासिम भी मुख्य किरदार में होंगी। 

 

प्रियंका चोपड़ा इससे पहले साल 2016 में मराठी भाषी फिल्म 'वेंटीलेटर' में केमियो अपीयरेंस में दिखाई दी थीं। और बॉलीवुड में उनकी अभी तक आखिरी फिल्म साल 2016 में आई 'जय गंगाजल' थीं।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।