Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

अपनी शादी की तस्‍वीरों से करोड़ों कमाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी से जुड़ा एक बहुत ही अहम फैसाला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की फोटो उनकी शादी से पहले ही बिक चुकी हैं। 
Updated:- 2018-11-13, 11:51 IST
Priyanka chopra nick jonas wedding pictures are already sold to international magazine

बॉलीवुड गलियारों में आजकल हर तरफ शहनाईयां गूंज रही हैं। एक तरफ रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। दोनों ही कपल्‍स ने अपनी शादी को स्‍पेशल बनाने के लिए कई इंतजाम किए हुए हैं। फिलहाल खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी से जुड़ा एक बहुत ही अहम फैसाला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की फोटो उनकी शादी से पहले ही बिक चुकी हैं। 

Priyanka chopra nick jonas wedding pictures are already sold to international magazine

कैसे बिकी प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्‍वीरें 

गौरतलब हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्‍मेद भवन में हो सकती हैं। शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्री-वेडिंग फंक्‍शन में बिजी हैं। प्रियंका और निक दोनों ही फंक्‍शन से जुड़ी तस्‍वीरों को लगातार अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी कर रहे हैं। मगर, इन सब के बीच एक बड़ी खबर यह आई है कि शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की तस्‍वीरों की बिक्री कर दी है। यह बिक्री उन्‍होंने किसी बड़ी इंटरनेशनल मैग्‍जीन को की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी की फोटो 2.5 मिलियन डॉलर में बेची जा रही हैं। यदि हम भारतीय करेंसी की बात करें तो प्रियंका और निक की शादी की तस्‍वीरों को 19 करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। अभी इस बात को रिवील नहीं किया गया है कि प्रियंका और निक ने किसी इंटरनेशनल मैग्‍जीन के साथ यह डील की है। 

Read More: प्रियंका चोपड़ा की 'बैचलर पार्टी' के अंदर की तस्वीरें और वीडियो हो रहे हैं वायरल

Priyanka chopra nick jonas wedding pictures are already sold to international magazine

सोनम कपूर की शादी की तस्‍वीरों की भी हुई थी बिक्री 

इसी वर्ष की शुरुआती में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर ने अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड अनंद आहुजा से शादी की थी। अपनी लैविश और ग्रांड वेडिंग की तस्‍वीरों को फेमस फैशन मैग्‍जीन वोग इंडिया को बेचा था। इस मैग्‍जीन ने सोनम कपूर की शादी की कई रस्‍मों को कैमरे में कैद किया था। इन तस्‍वीरों को मैग्‍जीन ने अपने कवर पेज और इनसाइड पेजेस में लिया था। सोनम ने अपनी शादी के हर रस्‍म की तस्‍वीरों को इस मैग्‍जीन को बेच दिया था। सोनम ने अपनी शादी की तस्‍वीरों की डील कितने में की थी यह कहना मुश्किल हैं मगर वह बॉलीवुड की पहली एक्‍ट्रेस थीं जिन्‍होंने ऐसा काम किया था। अब यही बात प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में भी कही जा रही है।

 

अगर प्रियंका और निक भी अपनी शादी की तस्‍वीरों को सेल आउट करते हैं तो प्रियंका चोपड़ा बॉलवुड की दूसरी सेलिब्रिटी होंगी जो इस तरह से अपनी वेडिंग पिक्‍चर्स को सेल करेंगी। आपको बता दें कि प्रियंका और निक की शादी दो रिति रिवाज से होगी। पहली शादी हिंदू रिति रिवाज से कराई जाएगी और दूसरी शादी क्रिश्चियन रिति-रिवाज के मुताबिक होगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।