herzindagi
Priyanka chopra bridal looks in different bollywood movies

प्रियंका चोपड़ा वेडिंग: शादी से पहले ही कई फिल्‍मों में अलग-अलग एक्‍टर की दुल्‍हन बन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

भले ही प्रियंका चोपड़ निक जोनस से 2 दिसंबर को शादी करने जा रही हों मगर, रियल लाइफ में शादी करने से पहले ही प्रियंका रील लाइफ कई बार ब्राइडल लुक में नजर आ चुकी हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-23, 14:18 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को होने वाली है और दानों ही अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। जहां प्रियंका चोपड़ा अपनी वेडिंग शॉपिंग में व्‍यस्‍त है वहीं निक भी भारत आ चुके हैं। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों के ही फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। मगर, प्रियंका चोपड़ा के फैंस कुछ ज्‍यादा ही उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। सभी देखा चाहते हैं कि अनुष्‍का शर्मा और दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लुक के बाद अब प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल लुक कैसा होगा। खैर हम आपको अभी से यह तो नहीं बता सकते कि रियल लाइफ में ब्राइड बन कर प्रियंका कैसी लगेंगी मगर हम आपको उनकी मूवी में ब्राइडल लुक कैसे रहे इस बारे में जरूर बता सकते हैं। 

Priyanka chopra bridal looks in different bollywood movies

फिल्‍म वक्‍त में प्रियंका बनी थी अक्षय कुमार की दुल्‍हनिया 

प्रियंका चोपड़ा न जब बॉलीवुड फिल्‍मों में कदम रखा तो उनके पहले हीरो अक्षय कुमार ही थे। अक्षय के साथ प्रियंका ने अंदाज, मुझसे शादी करोगी, ऐराज और वक्‍त जैसी फिल्‍मों में काम किया है। इनमें से वक्‍त फिल्‍म में वह अक्षय कुमार की दुल्‍हनिया भी बन चुकी हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब अक्षय और प्रियंका इन फिल्‍म की शूटिंग कर रहे थे दोनों के बीच काफी नजदीकियां आ गईं थीं। मगर, अक्षय की वाइफ ट्विंकल खन्‍ना को जब इस बारे में पता चला तो दोनों में अलगाव हो गया। 

Read more: प्रियंका चोपड़ा से पहले बॉलीवुड की ये एक्‍ट्रेस कर चुकी हैं 2 रि‍ति रिवाज से शादी

Priyanka chopra bridal looks in different bollywood movies

मुझसे शादी करोगी 

फिल्‍म मुझसे शादी करोगी में भी प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल लुक देखने को मिला था। इस फिल्‍म में वह सलमान खान की दुल्‍हनियां बनी थीं। हिंदू ब्राइडल के रूप में प्रियंका को देख कर सभी उनके फैन हो गए थे। हाला‍कि यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस में ज्‍यादा अच्‍छा बिजनेस नहीं कर पाई थी मगर प्रियंका चोपड़ा के लिए इस फिल्‍म क बाद कामयाबी के रास्‍ते खुल गए थे।

यह विडियो भी देखें

Read More:  शादी की तैयारियों में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा, राजस्‍थान के इस आलीशान पैलेस में होगा वैडिंग फंक्‍शन

Priyanka chopra bridal looks in different bollywood movies

मैरी कॉम में बनी क्रिश्चियन ब्राइड 

फिल्‍म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्‍सर मैरी कॉम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्‍म में उन्‍हें क्रिश्चियन ब्राइड के रूप में दिखाया गया था। गौरतलब है कि अपनी रियल लाइफ शादी में भी प्रियंका हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिति रिवाजों के साथ शादी करेंगी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा पंजाबी हैं मगर उनके मंगेतर निक जोनस क्रिश्चियन हैं । इसलिए शादी दोनों रिति रिवाजों से की जाएगी। 

Priyanka chopra bridal looks in different bollywood movies

फिल्‍म कमीने में मराठी दुल्‍हन बनी प्रियंका 

फिल्‍म कमीने में प्रियांका के बोल्‍ड अवतार को लोग अभी भी नहीं भूल पाए हैं। इस फिल्‍म में प्रियंका अपने को स्‍टार रहे शाहिद कपूर की मराठी दुल्‍हन बनी थीं। फिल्‍म का गाना ‘रात के ढाई बजे’ अभी तक लोगों की जुबान पर आ जाता है। प्रियंका चोपड़ा इन फिल्‍म में काफी बोल्‍ड रोल किया था और फिल्‍म की शूटिंग के दौरान वह शाहिद कपूर से काफी घुल मिल गईं थीं। बाद में दोनों के अफेयर्स के चर्चे भी खूब सुर्खियों पर छाय रहे। 

Priyanka chopra bridal looks in different bollywood movies

 

बंगाली दुल्‍हन के रूप में प्रियंका चोपड़ा 

फिल्‍म गुंडे में प्रियंका चोपड़ा एक पुसिल इंस्‍पैक्‍टर के रूप में नजर आई थीं। इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह उनके को-स्‍टार थे। फिल्‍म में प्रियंका रणवीर सिंह से प्‍यार करती थीं और फिल्‍म के एक सॉन्‍ग ‘तुने मारी एंट्रियां’ में प्रियंका बंगाली दुल्‍हन के रूप में नजर आई थी। इस ब्राइडल लुक में भी वह काफी सुंदर दिख रही थीं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।