Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:50 AM IST

इस विदेशी टॉक शो में अपनी हॉलीवुड फिल्‍म का प्रमोशन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद 2 महीने भरपूर आराम फरमाने के बाद अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिर से काम में जुट गई हैं और अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्‍म का प्रमोशन करने वह एक विदेशी टॉक शो में पहुंच गईं। 
Updated:- 2019-01-30, 19:05 IST
the Ellen degeneres show

ग्‍लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़़ा ने बीते वर्ष 1 और 2 दिसंबर को अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली थी। उसके बाद से प्रियंका के दो महीने घूमते फिरते पार्टी करते हुए बीत गए। मगर, अब प्रियंका एक बाद फिर अपने काम के लिए सीरियस हो गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपनी तीसरी अपकमिंग हॉलीवुड मूवी ‘इजंट इट रोमांटिक’ का प्रमोशन कर रही हैं। इस प्रमोश के लिए उन्‍होंने सबसे पहले मशहूर विदेशी टॉक शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ को चुना। इस शो में पहुंच कर उन्‍होंने फिल्‍म और अपनी शादी व निक जोनस के साथ लव रिलेशनशिप से जुड़ी कई बातें की। 

the Ellen degeneres show, priyanka Hollywood movie,

किस फिल्‍म का किया प्रमोशन 

ग्‍लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के फैंस दुनियाभर में हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अब तक 50 के करीब मूवीज में काम कर चुकी हैं और आजकल हॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका हॉलीवुड की अब तक 2 फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं और अब वह तीसरी फिल्‍म ‘इजंट इट रोमांटिक’ में नजर आनेवाली हैं। प्रियंका की यह फिल्‍म अगले महीने रिलीज होने वाली है। इन दिनों प्रियंका अपनी इसी फिल्‍म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

nick jonas, priyanka chopra movies

फिल्‍म के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टॉक शो द एलेन डिजेनर्स शो पहुंची। इस फिल्‍म में प्रियंका के साथ मुख्‍य भूमिका में एक्‍टर रेबेल विल्‍शन और लियाम हेम्‍सवर्थ हैं। कुछ समय पहले न्‍यूयॉर्क की सड़को पर प्रियंका चोपड़ा अपनी इसी फिल्‍म के एक गाने की शूटिंग करती नजर आई थीं। फिल्‍म की शूटिंग के दौरन वह कई बार हिंदी गानों पर किए जाने वाले डांस स्‍टेप करती नजर आई थीं। 

Hollywood movie, isn’t it romantic,

शो पर क्‍या हुईं बातें 

सोशल मीडिया पर ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि शो की होस्‍ट ने प्रियंका के साथ मजाक मस्‍ती करते हुए उन्‍हें एक वडियो दिखाया। इस वडियो में एक कॉन्‍सर्ट का सीन था जिसमें निक जोनस स्‍टेज पर गाना गा रहे थे और पब्लिक में मौजूद लड़कियां उन्‍हें देख कर दीवानी हुई जा रही थीं। उन्‍हीं में से एक थी प्रियंका चोपड़ा जो एक बोर्ड थामे हुए थी जिसमें लिखा था ‘निक विल यू मैरी मी’ वहीं दूसरे बोर्ड पर लिखा था ‘फ्यूचर मिसेज जोनस’ वास्‍तव में यह एक मिम था।

Priyanka chopra, the Ellen degeneres show, movies

इससे देख कर प्रियंका खूब जोर से हंसी और कहा, ‘इस कॉन्‍सर्ट के बारे में तो मैं भूल ही गई थी। यह तो मैं ही हूं।’ शो में प्रियंका चोपड़ा का शादी का गिफ्ट देते हुए होस्‍ट ने उनसे नाराजगी जताई कि उन्‍होंने उसे अपनी शादी में नहीं बुलाया। 

 

वैसे आपको बता दें कि प्रियंका इस शो पर पहले भी सन् 2016 में आ चुकी हैं। यह दूसरी बार था जब वह इस शो में महमान बनकर आई थीं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।