Vastu Tips: घर से हटा दें ये पौधे, धन लाभ में होते हैं बाधक, आती है निगेटिव एनर्जी

वास्तु शास्त्र में पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी का बहुत बड़ा रोल होता है। वास्तु शास्त्र हमें ये बताता है कि घर और ऑफिस में क्या करने से खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी आ सकती है और क्या करने से चीज़ें निगेटिव हो सकती हैं। सही स्थान को भी वास्तु में बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसे में कौन सा पौधा किस स्थान पर रखने से घर में खुशहाली आएगी और कौन सा पौधा घर के अंदर नहीं रखना चाहिए ये हम आपको बताते हैं।
धन लाभ के लिए अक्सर लोग कई तरह के उपाय करते हैं। पर वो ये नहीं जानते कि शायद उनके घर में मौजूद कोई चीज़ ही आपके सभी कामों पर असर डाल रही हो। पॉजिटिव या निगेटिव एनर्जी को लेकर घर में मौजूद पौधे भी बहुत अहम रोल निभाते हैं। वास्तु एक्सपर्ट रिद्धी बहल ने हमसे इस बारे में खुलकर बात की।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: घर में ऐसे करें Mirror Placement और लगाएं बहते पानी की तस्वीर, वास्तु के अनुसार होगा धन का लाभ
इस तरह के पौधों को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए-
वास्तु शास्त्र के हिसाब से कांटेदार पौधों को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। अगर ये घर के अंदर रखे जाते हैं तो निगेटिव एनर्जी आती है। कैक्टस आदि पौधे या ऐसे पौधे जिनमें कांटे हों या फिर जिन्हें तोड़ने पर दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता हो, उन्हें घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। गुलाब से अलावा लगभग सभी कांटे वाले पौंधों को रखना अशुभ माना जाता है। हालांकि, इन्हें छत आदि पर रखा जा सकता है क्योंकि एक तरह से ये निगेटिव एनर्जी से लड़ भी सकते हैं, लेकिन ये बहुत जरूरी है कि आप इन्हें सही दिशा और सही स्थान पर रखें।
बोनसाई को भी घर के अंदर रखने से बचें-
वास्तु एक्सपर्ट रिद्धी बहल के मुताबिक बोनसाई को भी घर के अंदर रखने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पौधे की जड़ों को बांधा हुआ होता है और ये ग्रोथ को रोकने जैसा है। बोनसाई के पौधे को होम डेकोर में शामिल न करें। इससे निगेटिव एनर्जी आती है जो धन और ग्रोथ के लिए अच्छी नहीं है। आप इसे भी घर के बाहर गार्डन आदि में रख सकते हैं, लेकिन घर के अंदर इसे रखने से बचें।
एक और बात जो ध्यान में रखनी चाहिए वो ये कि कभी भी घर के अंदर मृत पौधे को न रखें। अगर पौधा सूख गया है तो उसे बाहर कर दें या गमले में दूसरा पौधा लगा लें।
घर की इस दिशा में गार्डन होता है बहुत शुभ-
अगर घर की नॉर्थ ईस्ट दिशा में गार्डन है तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। घर में शांति के लिए ये टिप काफी काम की साबित हो सकती है। पर गार्डन को नॉर्थ ईस्ट दिशा में बनवाने से पहले ये ध्यान रखें कि यहां पर छोटे पौधे होने चाहिए। बड़े और भारी पेड़ों को साउथ दिशा में रखें। घर में ईस्ट और नॉर्थ दिशाओं में पौधों का होना तो शुभ होता है, लेकिन पॉजिटिव एनर्जी को रोकने वाली कोई भारी चीज़ यहां नहीं होनी चाहिए। आप यहां हरी घास आदि जरूर लगाएं। इसी के साथ, फलदार छोटे पेड़ नॉर्थ डायरेक्शन में लगाना बेहतर हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: शादी में आ रही है अड़चन तो इन 8 वास्तु टिप्स को अपनाने से सारी मुश्किलें हो जाएंगी दूर
इस तरह के पौधे घर में लाते हैं सुख-समृद्धि-
घर में मनी प्लांट, तुलसी आदि पौधों को लगाया जा सकता है। ये अच्छे माने जाते हैं। आप घर में ऑर्किड्स और अन्य कई फूलों और फलों वाले पौधे लगा सकते हैं। उनसे पॉजिटिव एनर्जी आती है।
ये सभी वास्तु टिप्स अपने घर में पौधे लगाते समय ध्यान रखने चाहिए। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।