Vastu Tips: शादी में आ रही है अड़चन तो इन 8 वास्तु टिप्स को अपनाने से सारी मुश्किलें हो जाएंगी दूर

अगर आपने पढ़ाई-लिखाई के चलते या फिर शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार ना होने की वजह से शादी के लिए हां नहीं की और इसके बाद किसी वजह से सुयोग्य वर नहीं मिल पा रहा तो आप धैर्य बनाए रखें। सुखद दांपत्य जीवन आपको भी जरूर मिलेगा। शादी की उम्र होने पर घर-परिवार और आसपड़ोस के लोग अक्सर महिलाओं की शादी के लिए चिंता जताते रहते हैं और कई तरह से सुझाव देते रहते हैं। इससे आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अगर आपको लगता है कि आपकी शादी में अनायास ही अड़चनें आ रही हैं, बार-बार किसी ना किसी वजह से रिश्ता टूट जाता है या बात नहीं बन पाती तो आपको इसे लेकर मायूस या परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है। आपकी इस मुश्किल को दूर करेंगे वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल। नरेश सिंगल बता रहे हैं कि आप किस तरह से सुखद दांपत्य जीवन की राह पा सकती हैं-

बेडरूम में ना रखें गुलदस्ता
हर महिला की आंखों में एक राजकुमार का सपना पलता है। कोई ऐसा, जो उसका हाथ थाम कर उसे चांद-सितारों की दुनिया में ले जाए। भला कौन लड़की है जो नहीं चाहती की उसका यह सपना पूरा हो और उसे मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए। आप भी अगर ऐसा चाहती हैं, तो वास्तु और फेंग्शुई के ये उपाय अपना सकती हैं-
- घर के किसी भी कोने की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में फूलों का बहुत महत्व है, लेकिन शयनकक्ष में कभी भी हरे पेड़-पौधे तथा ताजा फूलों का गुलदस्ता ना रखें। फेंग्शुई के अनुसार, पुष्प, पौधे तथा लताएं लकड़ी तत्व की प्रतीक हैं, जो शयनकक्ष में यांग ऊर्जा को बढ़ाते हैं। अधिक यांग शक्ति विवाह सुख में बाधक है।
इसे जरूर पढ़ें: मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए तलाश रहीं हैं पार्टनर तो इन तरीकों से खुद को रखें सेफ
पियोनिया के फूलों की पेंटिंग लगाएं
- विवाह योग्य लड़कियों के कमरे में पियोनिया के फूलों की पेंटिग लगाई जा सकती है। पियोनिया को 'फूलों की रानी' कहा जाता है। पियोनिया के फूल सौन्दर्य, प्यार व रोमांस के प्रतीक हैं। पियोनिया का फूल सामान्य रूप से महिलाओं से संबंधित फूल माना जाता है। घर में ड्राइंगरूम में पियोनिया के फूलों की पेंटिंग लगाने से शादी योग्य लड़कियों के लिए अच्छे रिश्ते आने शुरू हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: सीढ़ियों से जुड़े ये वास्तु टिप्स अपनाने से घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि
- चित्र के स्थान पर वास्तविक पियोनिया के फूल भी रखे जा सकते हैं, किन्तु वास्तविक पियोनिया के फूल कम ही मिलते हैं। इन्हें ड्राइंगरूम के दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। ध्यान रहे विवाह के बाद इन चित्रों और फूलों को वहां से हटा देना चाहिए।
- उत्तम पति की प्राप्ति के लिए श्रद्धा पूर्वक शिव मंदिर में पूजा अर्चना करें। अगर संभव हो, तो सोलह सोमवार का व्रत भी करें।
वायव्य कोण को साफ-सुथरा रखें
- घर के ( west ) पश्चिम और (north west ) वायव्य कोण को साफ सुथरा रखें, इससे इस दिशा में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है, जिससे अच्छे रिश्ते आने की संभावना बढ़ जाती है।
- अविवाहित युवती अगर पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करें तो उत्तम पति प्राप्त होता है।
- यदि किसी कन्या की शादी में विलम्ब हो रहा हो तो उसे पूर्णिमा के दिन पांच संतरे हाथों में लेकर चन्द्रमा को देखते हुए चलते हुए पानी जैसे नदी, नहर या समुद्र में प्रवाहित करने चाहिए। इस प्रयोग को केवल एक ही बार करना चाहिए।
- विवाह योग्य कन्या के शयन कक्ष में पश्चिम की दीवार पर चांद की फोटो लगाएं, जिसमें चांद या चांद की रोशनी दिखती हो। इससे योग्य व कुशल वर की प्राप्ति होती है।
अगर आपको ये टिप्स अच्छे लगे तो इन्हें जरूर शेयर करें। घर को बेहतर बनाने से जुड़े अन्य वास्तु टिप्स के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।