जब डांस कर रही नोरा फतेही को मारने लगी थीं उनकी मां, ऐसी थी स्ट्रगल लाइफ

डांसर नोरा फतेही किसी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन एक समय उनके परिवार नहीं चाहते थे कि वह डांस करें।
Updated:- 2022-11-14, 17:51 IST
Nora Fatehi career

नोरा फतेही ने अपने डांस से करोड़ों लोगों के दिल पर राज किया है। बता दे कि उनके डांस को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। र्सिफ हिन्दुस्तान के लोग ही नहीं बल्कि विदेश को लोग भी नोरा के डांस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। नोरा भले मोरक्को की रहने वाली है लेकिन उन्होंने काफी जल्दी भारतीयों के दिल में अपनी जगह बना ली हैं।

मोरक्को से भारत का सफर नोरा के लिए काफी मुश्किल था। नोरा के परिवार में काफी ज्यादा पाबंदी थी। इसके बावजूद भी नोरा ने कोई कसर नहीं छोड़ा वह कड़ी मेहनत करते गई। आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना सबके बस की बात नहीं होती। चलिए जानते हैं नोरा के स्ट्रगल लाइफ के बारे में कुछ बातें।

नोरा के घर पर थी पाबंद

nora fatehi career and lifestyle

नोरा फतेही के घर की बात करें तो उनके घर के लोग नहीं चाहते थे कि वह डांस करे। वह जिस परिवार से आती हैं वहां के लोग लड़कियों को डांस नहीं करवाना चाहते हैं। ऐसे में नोरा के परिवार नोरा के डांस के काफी खिलाफ थे। जिसके बाद नोरा छिप-छिप कर डांस किया करती थी।

इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ 5000 रुपए लेकर भारत आई थीं नोरा, खुद बताई अपने स्ट्रगल की कहानी

नोरा की मां ने की थी पिटाई

नोरा की मां को एक दफा ये पता चल गया कि नोरा डांस किया करती है। जिसके बाद नोरा को उनकी मां ने खूब पिटाई की, ताकि नोरा डांस करना छोड़ दे। इसके बावजूद भी नोरा ने डांस करने नहीं छोड़ा। वह शुरुआत से ही भारतीय सिनेमा को फॉलो किया करती थी। शुरुआत से ही नोरा को बॉलीवुड को गाने काफी ज्यादा पसंद आते थे।

इसे जरूर पढ़ें:Viral Video: नोरा फतेही के साथ इस बच्ची का धमाकेदार डांस देख आप भी बोलेंगे 'WOW'

जानें कैसे आई भारत

बता दे कि नोरा ने बॉलीवुड तक पहुंचने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की हैं। अब भले नोरा को एक दशक हो गया हो लेकिन जब वह भारत आई थी तो करीब 5 हजार रुपये लेकर आई थी। कई ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद भी नोरा ने हार नहीं माना। वह ऑडिशन देते गई। जिसके बाद वह अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमा पाई।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।