Iron Cleaning Hacks: प्रेस पर लगे दाग अखबार वाली इस ट्रिक से फटाफट होंगे साफ, बस रगड़ने से पहले करें यह 1 काम

Newspaper Hack To Remove Stain From Iron: घर में कपड़ों पर प्रेस करते समय अक्सर सावधानी हटने से कपड़ा जल जाता है और उसका काला निशान प्रेस की गर्म प्लेट पर चिपक जाता है। यह जला हुआ निशान न केवल प्रेस को गंदा दिखाता है, बल्कि अगली बार जब आप सफेद या हल्के रंग के कपड़े प्रेस करते हैं, तो उन पर भी दाग छोड़ देता है। कई लोग इसे हटाने के लिए चाकू या तार वाले जूने का इस्तेमाल करते हैं, जिससे प्रेस पर गहरे स्क्रैच पड़ जाते हैं और वह हमेशा के लिए खराब हो जाती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक पुराना अखबार आपकी इस समस्या को चुटकियों में हल कर सकता है? नीचे लेख में जानें कैसे करें इस्तेमाल?
प्रेस पर लगे दाग को कैसे हटाएं? (Newspaper hack to remove stain from iron)

अखबार वाली ट्रिक तभी काम करती है जब आप रगड़ने से पहले नमक का सही इस्तेमाल करते हैं। अखबार और नमक का मेल एक जेंटल स्क्रबर की तरह काम करता है जो गंदगी को तो काटता है लेकिन प्रेस की चिकनी सतह को नुकसान नहीं पहुंचाता।
इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन
रगड़ने से पहले करें यह 1 जरूरी काम

- सबसे पहले अपनी प्रेसिंग टेबल या किसी बराबर वाली जगह पर अखबार के 2 से 3 पन्ने एक के ऊपर एक बिछा दें।
- इसके बाद अखबार के ऊपर एक बड़ा चम्मच नमक लेकर अच्छी तरह फैलाएं।
- अब प्रेस को ऑन करें और उसे High Heat पर सेट करें।
- अगर आपकी प्रेस में स्टीम का ऑप्शन है, तो उसे बंद कर दें।
- जब प्रेस पूरी तरह गर्म हो जाए, तो उसे अखबार पर बिछे नमक के ऊपर हल्के हाथों से चलाएं। इसे गोल-गोल घुमाते हुए या आगे-पीछे वैसे ही रगड़ें।
- जैसे-जैसे प्रेस गर्म नमक के संपर्क में आएगी, प्लेट पर जमा हुआ कालापन और चिपचिपा जला हुआ हिस्सा ढीला होकर अखबार और नमक पर चिपकने लगेगा।
- 2-3 मिनट ऐसा करने के बाद आपकी प्रेस की प्लेट साफ होने लगेगी।
दाग हटाने के बाद करें यह 1 काम

जब आपको लगे कि दाग पूरी तरह हट गए हैं, तो प्रेस का स्विच बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें। जब वह हल्की गुनगुनी रह जाए, तो एक साफ सूती कपड़े को हल्का गीला करके प्रेस की प्लेट को अच्छी तरह पोंछ लें। इससे बचा हुआ नमक और गंदगी पूरी तरह साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- बिना इस्त्री के कपड़ों की सिलवटें करें गायब, अपनाएं बर्फ वाला ये आसान ट्रिक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।